{"_id":"6748c2a1205fd4889d072f37","slug":"tinku-and-aarti-became-the-best-athletes-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-115967-2024-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: टिंकू और आरती बने बेस्ट एथलीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: टिंकू और आरती बने बेस्ट एथलीट
Fri, 29 Nov 2024 12:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Fri, 29 Nov 2024 12:51 AM IST
विज्ञापन
28jjrp04- झज्जर। राजकीय नेहरू कॉलेज में आयोजित दौड़ प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाड़ी। स्त्रोत-
झज्जर। राजकीय स्नातकोत्तर नेहरू महाविद्यालय की 64वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं का वीरवार को समापन हुआ। बीए द्वितीय वर्ष के विद्यार्थी टिंकू सर्वश्रेष्ठ छात्र खिलाड़ी, जबकि बीए प्रथम वर्ष की आरती सर्वश्रेष्ठ छात्रा खिलाड़ी रही।
प्राचार्य डॉ. दलबीर सिंह पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य के लिए खुद सजग रहना पड़ेगा तथा उसका रास्ता भी खुद निर्धारित करना पड़ेगा। खेल प्रभारी डॉ. श्रीकृष्ण दूहन ने खेल गतिविधियों की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। प्रतियोगिता के आयोजन में शारीरिक शिक्षा प्रवक्ता अरुण कुमार ने सक्रिय सहयोग दिया। वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. सुरेंद्र कुमार पूनिया ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
यह रहे परिणाम...
लड़कियों की 1500 मीटर दौड़ में बीए प्रथम वर्ष की रामभतेरी प्रथम, कीमत द्वितीय और बीए द्वितीय वर्ष की अन्नू तृतीय रही। भाला फेंक प्रतियोगिता में बीए प्रथम वर्ष की आरती प्रथम, प्रिया द्वितीय और योगिता तृतीय रही। 100 मीटर दौड़ में बीए प्रथम वर्ष की आरती प्रथम, कीमत द्वितीय और रामभतेरी तृतीय रही।
विज्ञापन
मटका दौड़ में बीएससी प्रथम वर्ष की तमन्ना प्रथम, एमए पत्रकारिता प्रथम वर्ष की नीलम द्वितीय और बीए तृतीय वर्ष की निशा तृतीय रहे। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में एमए पत्रकारिता प्रथम वर्ष की नीलम एवं मेघा ने पहला, बीकॉम प्रथम वर्ष के दीपक ने दूसरा और बीए प्रथम वर्ष की तन्नू ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लड़कों की 100 मीटर दौड़ में बीए द्वितीय वर्ष का टिंकू प्रथम, बीए प्रथम वर्ष का गौरव द्वितीय और बीए प्रथम वर्ष का शुभम तृतीय रहा। भाला फेंक में बीकॉम तृतीय वर्ष का अमन प्रथम, बीए द्वितीय वर्ष का कुणाल द्वितीय और बीए प्रथम वर्ष का सक्षम तृतीय रहे। 5000 मीटर दौड़ में बीए प्रथम वर्ष का साहिल प्रथम, बीएससी फिजिकल साइंस प्रथम वर्ष का सोमबीर द्वितीय और बीकॉम प्रथम वर्ष का पवन तृतीय रहे।