{"_id":"620d3c407c3dc5672159a4a1","slug":"three-wrestlers-of-hind-kesari-sonu-akhara-will-show-their-strength-in-bulgaria-bahadurgarh-news-rtk638626280","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंद केसरी सोनू अखाड़े के तीन पहलवान बुल्गारिया में दिखाएंगे दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंद केसरी सोनू अखाड़े के तीन पहलवान बुल्गारिया में दिखाएंगे दम
विज्ञापन
कुश्ती प्रतियोगिता के लिए जाने से पहले कोच और साथियों के साथ पहलवान सुमित, साहिल और योगेश
- फोटो : Bahadurgarh
बहादुरगढ़। हिंद केसरी सोनू अखाड़े के तीन पहलवान बुल्गारिया में होने वाली 59वीं अंतरराष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेंगे। तीनों पहलवान बुधवार को बुल्गारिया रवाना हो गए। यह कुश्ती प्रतियोगिता 17 से 20 फरवरी तक होगी। अखाड़े के पहलवान सुमित दलाल, योगेश और साहिल से देश के लिए स्वर्ण पदक की उम्मीद लगाई जा रही है।
पहलवान सुमित दलाल 60 किलो भार वर्ग में सीनियर पहलवानों को हराकर पहली ओपन सीनियर नेशनल कुश्ती प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल कर चुका है। वह वर्ष 2021 के सब जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में भी कांस्य पदक जीत चुका है। सीनियर नेशनल ओपन प्रतियोगिता में साहिल ने 130 किलो भार वर्ग में रजत और छुड़ानी गांव के पहलवान योगेश ने 82 किलो भार वर्ग में रजत पदक हासिल किया था। पहलवान साहिल गांव मांडोठी गांव का रहने वाला है और भारतीय सेना में हवलदार के पद पर तैनात है। वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सब जूनियर कैडेट प्रतियोगिता में भी देश के लिए खेल चुका है।
योगेश रजत पदक से पहले सब जूनियर में कांस्य पदक हासिल कर चुका है। तीनों पहलवानों के कोच अर्जुन अवार्डी पहलवान धर्मेन्द्र ने बताया कि ये पहलवान अपने-अपने भार वर्ग में बेहतर फॉर्म में हैं और मुझे पूरी उम्मीद है कि बुल्गारिया में भारत का तिरंगा शान से लहराएगा। हिंद केसरी पहलवान सोनू ने बताया कि तीनों पहलवानों का चयन उनकी क्षमता और दक्षता के आधार पर हुआ है। अखाड़े में अनुशासित तरीके से कोच की हर बात मानते हुए तीनों पहलवानों ने कुश्ती की बारीकियां सीखी हैं। सोनू पहलवान ने तीनों पहलवानों को शुभकामनाएं देते हुए पदक जीतने की उम्मीद जताई है।