{"_id":"6aa848abcc7a3f5c270b4c3c","slug":"indu-stood-first-in-the-poetry-recitation-and-lakshmi-stood-first-in-the-speech-competition-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1003-127179-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: कविता पाठ में इंदू, भाषण स्पर्धा में लक्ष्मी प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: कविता पाठ में इंदू, भाषण स्पर्धा में लक्ष्मी प्रथम
Tue, 15 Sep 2026 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Tue, 15 Sep 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर 75: महाविद्यालय में आयोजित हिंदी व्याख्यान में भाग लेते छात्र। (संवाद)
बादली। चौधरी धीरपाल राजकीय महाविद्यालय में सोमवार को हिंदी दिवस पर व्याख्यान, हिंदी कविता पाठ और भाषण प्रतियोगिता प्राचार्य मेजर आनंद की अध्यक्षता में हुई। कविता पाठ में इंदू और भाषण स्पर्धा में लक्ष्मी प्रथम रहीं।
व्याख्यान में दिल्ली विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग के सहायक आचार्य डॉ. शंभु नाथ मिश्र ने कहा कि हिंदी विश्व की तीसरी भाषा है और वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बना रही है। हिंदी बोलने में गर्व महसूस करना चाहिए। प्राचार्य ने कहा कि हिंदी को हर दिन अपनाना चाहिए।
स्नातकोत्तर के विद्यार्थी परमजीत, सिया और मनीषा ने हिंदी भाषा का प्रसार विषय पर चर्चा की। कविता-पाठ प्रतियोगिता में स्नातकोत्तर उत्तरार्ध की छात्रा इंदू ने प्रथम और योगिता ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता में स्नातकोत्तर पूर्वार्ध हिंदी की छात्रा लक्ष्मी ने प्रथम और स्नातकोत्तर उत्तरार्ध की छात्रा शालू ने द्वितीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
मंच संचालन डॉ. पूनम रानी ने किया। सुमन एवं सुनीता वर्मा का विशेष योगदान रहा। अंत में सुमन ने धन्यवाद ज्ञापन किया।