फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Three miscreants riding a bike robbed a cluster bus driver at Pistol Point

बाइक सवार बदमाशों ने पिस्तौल दिखाकर बस ड्राइवर से की लूटपाट

Thu, 21 Jan 2021 01:44 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jan 2021 01:44 AM IST
विज्ञापन
Three miscreants riding a bike robbed a cluster bus driver at Pistol Point
बहादुरगढ़। दिल्ली के कैर डिपो से रात के समय अपनी ड्यूटी कर घर लौट रहे एक कलस्टर बस के ड्राइवर के साथ सिद्दीपुर ड्रेन पुल के नजदीक तीन बाइक सवार बदमाशों ने पिस्टल प्वाइंट पर मोबाइल और नकदी छीन ली। यही नहीं वारदात के दौरान लूटपाट करने वाले उसकी बाइक को भी काफी दूर खड़ी करके किसी को घटना के बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। थाना सदर पुलिस का कहना है कि उनके संज्ञान में कोई शिकायत नहीं मिली है। यदि पीड़ित शिकायत देता है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

लाइनपार के जौहरी नगर निवासी अनिल कुमार ने बताया कि वह काफी समय से दिल्ली में कलस्टर बस पर ड्राइवर के तौर पर कार्यरत है। उसकी ड्यूटी कैर डिपो में कार्यरत है। अनिल ने बताया कि मंगलवार रात के करीब साढ़े 10 बजे जब वह ड्यूटी करके वापस अपने घर की ओर बाइक से कैर से सिद्दीपुर होते हुए बहादुरगढ़ लौट रहा था। जैसे ही वह गांव सिद्दीपुर ड्रेन पुल के पास पहुंचा तो उस दौरान अचानक बाइक पर सवार होकर आए तीन युवकों ने उसे रास्ता पूछने के बहाने रुकवा लिया। जैसे ही उसने बाइक रोकी तो एक युवक तो बातचीत करने लगा। जबकि दूसरे ने उसके हाथ व कंधे पर डंडे से जोर से वार कर दिया और तीसरे युवक ने पिस्तौल निकालकर उसके माथे पर लगा दी। अनिल का आरोप है कि उन्होंने जान से मारने की धमकी देते हुए उससे उसका मोबाइल फोन व पर्स छीन लिया। साथ में बाइक पर रखे लंच बाक्स के बैग को भी खंगालने लगे। उन्होंने बताया कि उक्त बाइक सवार युवक उसका मोबाइल फोन व पर्स से 500 रुपये निकालकर उसकी बाइक को दूर खड़ा करके फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed