फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Thieves uprooted shutters of three shops in 500 meters in a single night

एक ही रात में चोरों ने 500 मीटर में तीन दुकानों के शटर उखाड़े

Sat, 08 Feb 2020 12:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
Thieves uprooted shutters of three shops in 500 meters in a single night
चोरों द्वारा उखाड़ा गया शटर। - फोटो : Bahadurgarh
इलाके में चोरी की वारदात थमने का नाम नहीं ले रही। वीरवार की रात भी चोरों ने झज्जर रोड स्थित तीन दुकानों के शटर उखाड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। कार में सवार होकर आए चोरों ने दो किरयाणा एवं एक कार एसेसरीज की दुकान को निशाना बनाया। वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। सिटी थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

झज्जर रोड पर नहर के पास से लेकर आईटीआई के बीच लगभग 500 मीटर के दायरे में ये वारदात हुई हैं। बड़ी चोरी कार एसेसरीज की दुकान में हुई है। दरअसल, खेड़ी होशियारपुर निवासी धर्मेंद्र फिलहाल बहादुरगढ़ के शक्ति नगर में रह रहा है। सेक्टर दो मोड़ पर उसकी बूमैक्स नाम से कार एसेसरीज की दुकान है। शुक्रवार की सुबह वह करीब सात बजे दुकान खोलने पहुंचा तो शटर उखड़ा हुआ था। जब अंदर गया तो सारा सामान अस्त व्यस्त था। जांच करने पर चार एंप्लीफायर, तीन स्पीकर, पांच स्टीरियो, एक हैंडरस्ट गायब मिला। इसके बाद धर्मेंद्र ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सिटी थाने से पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। इस दौरान पता लगा कि आसपास दो किरयाणा की दुकान में भी चोरी हुई है। इधर नहर के पास शक्ति नगर निवासी संदीप की किरयाणा की दुकान को चोरों ने निशाना बनाया। इस दुकान से चोर सात कट्टे चावल, सात किलो देशी घी, बिड़ी के छह पैकेट, चार सिगरेट की डिब्बी, दो कोल्ड ड्रिंक की पेटियां और गल्ले से 1800 रुपये निकाल ले गए। वहीं आईटीआई के नजदीक स्थित गुरुकृपा किरयाणा स्टोर से कुछ रुपये व सामान चुरा ले गए। इन दोनों दुकानों में भी शटर उखाड़कर चोरी की गई। दुकान मालिक संदीप और सतीश की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कार में सवार होकर आए थे चोर
वीरवार की रात करीब ढाई बजे हुई चोरी की यह वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। चोर सफेद रंग की कार में सवार होकर आए। कार से उतरे तीन युवक शटर उखाड़ते नजर आ रहे हैं। कुछ ही सेकेंडों में शटर उखाड़ दिया गया। एक युवक शटर के नीचे से अंदर घुसा और कुछ ही मिनट बाद बाहर निकल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानदारों में रोष
इलाके में आए दिन चोरी की वारदात हो रही है। पिछले सप्ताह ही नाहरा, नाहरी रोड स्थित एक आभूषण की दुकान में सेंधमारी की गई थी। परनाला, बलजीत नगर, विकास नगर के मकानों में भी चोरियां हो चुकी है। झज्जर रोड पर एक ही रात को तीन दुकानों में हुई चोरी की वारदात से आसपास के दुकानदारों में रोष है। दुकानदारों ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और चोरों को गिरफ्तार करने की मांग की है।

शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज भी देखी जा रही है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर वारदात सुलझाई जाएगी।
बिजेंद्र सिंह, एसएचओ, सिटी थाना बहादुरगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed