{"_id":"680151dd112664c78c007267","slug":"there-will-be-no-problem-during-rainy-days-water-will-be-put-in-drains-and-ponds-by-laying-pipelines-rs-719-crore-will-be-spent-bahadurgarh-news-c-195-1-jjr1003-120793-2025-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: बरसात के दिनों में नहीं होगी परेशानी, पाइपलाइन बिछाकर ड्रेन-तालाबों में डलेगा पानी, 7.19 करोड़ होंगे खर्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: बरसात के दिनों में नहीं होगी परेशानी, पाइपलाइन बिछाकर ड्रेन-तालाबों में डलेगा पानी, 7.19 करोड़ होंगे खर्च
Fri, 18 Apr 2025 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Fri, 18 Apr 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। बारिश के सीजन में ग्रामीण क्षेत्र में इस बार जलभराव नहीं होगा। सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग की तरफ से बारिश के मौसम से पहले दस गांवों में पाइपलाइन बिछाने का काम किया जाएगा। इस पाइप के जरिये आबादी वाले क्षेत्र के अलावा खेतों में भरने वाले पानी को ड्रेन या तालाब में डालने का काम किया जाएगा। इन कार्यों पर सात करोड़ 19 लाख 81 हजार रुपये की राशि खर्च की जाएगी। इसमें झज्जर में छह और पटौदी ब्लॉक में चार कार्याें को पूरा कराया जाएगा।
झज्जर व गुरुग्राम के पाटोदी ब्लॉक में होने वाले इन सभी दस कार्यों के लिए सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग की तरफ से फ्लड कंट्रोल बोर्ड मुख्यालय में एस्टीमेट बनाकर भेजा गया था। इसके बाद मुख्यालय की तरफ से इन कार्यों के लिए मंजूरी प्रदान की है। किसानों की मांग के अनुसार इन कार्यों का एस्टीमेट बनाकर मुख्यालय भेजा गया था। वहीं अब जिला मुख्यालय से पास होने के बाद गांव से ड्रेनों व अन्य स्थानों पर पाइपलाइन बिछाकर लोगों व किसानों को बारिश के दिनों में भरने वाले पानी से निजात दिलाई जाएगी। मुख्यालय से मिली मंजूरी के यह सभी कार्य शॉर्ट टर्म के है। इन सभी कार्यों को 30 जून तक पूरा किया जाना है। इसमें जिन क्षेत्रों के लिए मंजूरी मिली है, उनमें पानी को निकालकर भूमि को कृषि योग्य किया जाएगा। वहीं इस दौरान खेतों में पाइप लाइन बिछाकर ट्यूबवेल के माध्यम से ज्यादा पानी को ड्रेनों में डाला जाएगा। इसमें प्रेशर के माध्यम से खेतों भरे पानी को निकाला जाएगा।
इन स्थानों पर होंगे कार्य
गांव बजट लगभग में
लडायन 107.36 लाख
गुरावड़ा 66.84 लाख
रसुलपुर खेड़ा (पटोदी ब्लॉक) 91.21 लाख
मौज्जाबाद (पटोदी ब्लॉक) 26.26 लाख
सलौधा 73.97 लाख
चौकी नंबर-एक (पटोदी ब्लॉक) 26 लाख
शेरपुर (पटोदी ब्लॉक) 25.56 लाख
बाबेपुर 73.66 लाख
पटासनी 82.80 लाख
खुड्डन 146.45 लाख
बाढ़ के कार्य के लिए दस कार्यों के लिए मुख्यालय से मंजूरी मिली है। इसमें छह कार्य झज्जर जिले और चार कार्य पटौदी ब्लॉक में कराए जाएंगे। सभी कार्य शॉर्ट टर्म के हैं और 30 जून तक कार्यों को पूरा किया जाना है। इसमें बाढ़ के दिनों में भरने वाले पानी को पाइपलाइन के माध्यम से ड्रेनों व अन्य जोहड़ाें में पहुंचाया जाएगा। इन सभी कार्यों को पूरा करने में सात करोड़ 19 लाख 81 हजार रुपये की राशि खर्च की जाएगी।
विज्ञापन
- खिवलेश भारद्वाज, एक्सईएन, आरएलआई डब्ल्यूएस डिवीजन, झज्जर