फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   There is a need to speak openly and not to be afraid

Rohtak News: डरने की नहीं खुलकर बात रखने की जरूरत

Sun, 05 Nov 2023 01:11 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 05 Nov 2023 01:11 AM IST
विज्ञापन
There is a need to speak openly and not to be afraid
कलानौर। परिचित, रिश्तेदार या किसी अन्य द्वारा किए जा रहे गलत व्यवहार को अनदेखा न करें। इसकी सूचना तुरंत अपने माता-पिता, गुरुजनों या पुलिस को दें। ऐसी किसी हरकत को छिपाना भविष्य में बड़े अपराध का कारण बन सकती है। यह बात अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित पुलिस की पाठशाला में प्राचार्य देवेंद्र कटारिया ने बतौर मुख्य अतिथि बोलते हुए कही।
विज्ञापन

उन्होंने छात्राओं को जागरूक करते हुए कहा कि आपको डरने की नहीं, बल्कि खुलकर सामने आकर अपनी बात कहने की जरूरत है। यदि आपको लगता है कि थाने या पुलिस के पास नहीं जा सकते तो आप 1090 पर कॉल करें।
विज्ञापन

कलानौर थाना प्रभारी रमेश कुमार ने बताया पहले भी अमर उजाला के मंच से एक कॉलेज में छात्राओं ने सुरक्षा का मुद्दा उठाया था। इसके बाद पुलिस ने अभियान चलाकर मनचलों को पकड़ा। उन्होंने छात्राओं को पढ़ाई करने और अधिकारी बनने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

साइबर एक्सपर्ट एसआई दिनेश कुमार ने त्योहारी सीजन में ऑनलाइन खरीदारी पर अलर्ट रहने को कहा। उन्होंने बताया कि छूट का लालच आपके खाते को खाली कर सकता है। 20 माह में 2 लाख 20 हजार शिकायतें दर्ज की गई है। अनाधिकृत स्रोत से एप डाउनलोड न करें। धोखाधड़ी होने पर एनसीआरपी पोर्टल या 1930 पर काॅल कर के शिकायत दर्ज करवाएं। यातायात पुलिस के एएसआई राजेश कुमार ने बच्चों को यातायात नियमों की जानकारी दी। इंस्पेक्टर नीलम छात्राओं को गुड टच और बेड टच की जानकारी दी। खाने-पीने या घूमाने के बहकावे में ना आएं। जरूरत पड़ने पर महिला हेल्पलाइन नंबर 112 और 1098 पर डायल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed