फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   There is a need to change the system in Haryana: Sushil

हरियाणा में व्यवस्था परिवर्तन की आवश्यकता : सुशील गुप्ता

Mon, 21 Jun 2021 01:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jun 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
There is a need to change the system in Haryana: Sushil
झज्जर। जिले में आम आदमी पार्टी के संगठन विस्तार और पंचायत-निकाय चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे सांसद सुशील कुमार गुप्ता ने कहा कि हरियाणा में व्यवस्था परिवर्तन की जरूरत है। अरविंद केजरीवाल की तर्ज पर मुद्दा आधारित राजनीति ही हरियाणा को विकास के मार्ग पर ले जा सकती है। कोरोना से जनता परेशान है, मुख्यमंत्री के पास कोई रणनीति नहीं है।
विज्ञापन

इस मौके पर संगठन विस्तार पर भी चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारियां भी दी गईं। झज्जर विधानसभा क्षेत्र के युवा अध्यक्ष विकास दुहन, बादली विधानसभा क्षेत्र के युवा अध्यक्ष सुरेंद्र बाबेपुर व बेरी विधानसभा क्षेत्र के युवा अध्यक्ष सुनील शर्मा को नियुक्त किया गया। पंचायत और निकाय चुनावों में पार्टी सिंबल पर अपने उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कोसली रोड स्थित सरकारी डंपिंग साइट का भी दौरा किया, जो स्थानीय निवासियों के लिए एक परेशानी का सबब बना हुआ है। उपरोक्त डंपिंग साइट पर पूरे शहर का कचरा डाला जाता है। सुशील गुप्ता ने स्थानीय प्रशासन को इस तरफ बेरुखी पर आड़े हाथ लिया। उन्होंने प्रशासन से इस समस्या पर ध्यान देने की बात कही। इस मौके पर जॉन अध्यक्ष अश्वनी देशवाल, जिला अध्यक्ष सुरेंद्र नागल, जिला सोशल मीडिया इंचार्ज संजय जाखड़, जिला प्रवक्ता गौरव, एससी-एसटी सेल अध्यक्ष रमेश खन्ना, जिला कृषि सेल अध्यक्ष प्रकाश माछरौली, जिला उपाध्यक्ष नीरज सिलाना, बेरी विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष राजेय कुमार, सुरेंदर, संजय जाखड़, सनम, सुनील, संदीप आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed