फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   the young man was shot

गर्ल फ्रेंड की बात पर हुआ झगडबा तो युवक के सिर में मारी गोली, हालत गंभीर

Sun, 12 Jul 2020 12:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
the young man was shot
गर्लफ्रेंड की बात पर हुआ झगड़ा तो युवक के सिर में मारी गोली, हालत गंभीर
विज्ञापन

- शहर के आशियाना होटल में आधी रात को हुई वारदात
- सेक्टर-6 थाना पुलिस ने किया मामला दर्ज, आरोपी फरार
संवाद न्यूज एजेंसी
बहादुरगढ़। दिल्ली-रोहतक रोड पर स्थित आशियाना होटल में शुक्रवार की रात एक पार्टी के दौरान गोली चलने की वारदात हो गई। गोली वहां मौजूद एक युवक के सिर में लगी। घायल अवस्था में युवक को शहर के नागरिक अस्पताल में ले जाया गया। जहां से उसे निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया। यहां भी उसकी हालत गंभीर रही और उसे दिल्ली के अग्रसेन अस्पताल में भेजा गया। सेक्टर-6 थाना पुलिस ने घायल की शिकायत पर प्रदीप नाम के युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल उसकी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

जानकारी के अनुसार आशियाना होटल में शुक्रवार की आधी रात को एक युवक ने लाइनपार थाना क्षेत्र की लालचंद कॉलोनी में रहने वाले अरिहंत के सिर में महज इस बात पर गोली मार दी कि उसने उस लड़के के साथ बैठी उसकी फ्रेंड को दूसरी फ्रेंड के बारे में बता दिया। इस बात से दूसरा युवक बेहद नाराज होकर अरिहंत से गाली-गलौज व हाथापाई करने लगा। तभी वहां मौजूद अन्य युवकों निखिल व आशीष ने दोनों में बीच-बचाव कर अलग कर दिया। इसी दौरान नाराज हुआ युवक वहां से बाहर निकल गया। आरोप है कि कुछ ही देर बाद वह वापस पिस्तौल लेकर कमरे में पहुंचा और उसने फिर से अरिहंत को जान से मारने की धमकी देते हुए गोली चला दी। गोली सीधे अरिहंत के सिर में लगी। गोली चलने की घटना के बाद यहां अफरा-तफरी मच गई। घायल अरिहंत को इलाज के लिए उसके साथी-पहले शहर के नागरिक अस्पताल में लेकर पहुंचे, लेकिन यहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए बाद में उसे शहर के निजी अस्पताल में लेकर गए। यहां पर भी चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए दिल्ली के अग्रसेन अस्पताल में भेज दिया। फिलहाल युवक की हालत चिंताजनक बनी हुई है। उधर होटल में लड़कों व लड़कियों की शराब पार्टी दौरान हुए विवाद में गोली चलने की सूचना पाकर पुलिस अधिकारी घटनास्थल व अस्पताल में भी पहुंचे। पुलिस ने होटल में उस दौरान मौजूद रहे लड़कों व लड़कियों से पूरी जानकारी भी जुटाने का प्रयास किया। इस मामले में सेक्टर-6 थाना प्रबंधक निरीक्षक मनोज कुमार का कहना है कि इस वारदात में घायल हुए अरिहंत के बयान पर आरोपी प्रदीप निवासी सैदपुर जिला सोनीपत के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 307 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी के पकड़ में आने के बाद ही पूरे घटनाक्रम को लेकर स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस कई एंगलों पर अपनी जांच आगे बढ़ा रही है।
विज्ञापन

-फोटो 4 : अस्पताल में उपचाराधीन घायल अरिहंत।
-फोटो 5 : शहर के इस होटल में शुक्रवार आधी रात को चली थी गोली।
पंकज रोहिल्ला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed