{"_id":"6817c7aaa1ad2dffb90a50a6","slug":"the-work-of-installing-new-street-lights-that-came-to-the-np-a-year-and-a-quarter-ago-has-begun-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-121403-2025-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: सवा साल पहले नप के पास आई नई स्ट्रीट लाइट लगाने का काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: सवा साल पहले नप के पास आई नई स्ट्रीट लाइट लगाने का काम शुरू
Mon, 05 May 2025 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Mon, 05 May 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
04jjrp06- शहर के बर्फखाना रोड पर नई स्ट्रीट लाइट लगाते नगर परिषद के ठेकेदार के कर्मचारी। संवाद
झज्जर। सवा साल पहले नगर परिषद के पास आई नई स्ट्रीट लाइट लगाने का काम शहर में फिर से शुरू कर दिया गया है। शहर के मुख्य मार्गों और काॅलोनियों में लगभग 700 स्ट्रीट लाइट लगाई जाएंगी।
नगर परिषद के ठेकेदार ने इसका काम शुरू कर दिया है। यह स्ट्रीट लाइट शहर के बहादुरगढ़ रोड, कोसली रोड, बर्फखाना रोड और सरर्कुलर रोड पर लगाई जाएंगी। इसके अलावा बची हुई स्ट्रीट लाइट को काॅलोनियों में लगाया जाएगा। नगर परिषद के पास लगभग 700 लाइट बची हुई हैं। यहां बता दें कि नगर परिषद ने सवा साल पहले लगभग 927 स्ट्रीट लाइट की खरीद की थी। उसके बाद दीवाली से पहले लगभग 200 स्ट्रीट लाइट को काॅलोनियों में लगा दिया गया था ताकि दीवाली पर काॅलोनियों में अंधेरा नहीं रहे। उसके बाद 700 स्ट्रीट लाइट बच गई थी, जिनको अब लगाने का काम शुरू किया है।
शाम होते ही छा जाता है अंधेरा
शहर के अधिकतर मुख्य मार्गों व काॅलोनियों में या तो स्ट्रीट लाइट खराब पड़ी हुई है या फिर लगी ही नहीं हुई है। ऐसे में शाम होते ही मुख्य मार्गों व काॅलोनियों में अंधेरा छा जाता है। अब नई लाइट लगाने के बाद कुछ मार्गों व काॅलोनियों के लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
3 हजार से अधिक लाइट भी लगाई जानी
शहर में तीन हजार से अधिक नई लाइट भी लगाई जानी है, जिसका एस्टीमेट बनाकर मुख्यालय को भेजा गया है। पिछले दिनों मुख्यालय की तरफ से एस्टीमेट पर आपत्तियां लगा दी थी, जिसके बाद दोबारा से फाइल मुख्यालय को भेजी गई है। मंजूरी मिलने के बाद तीन हजार लाइट के लिए टेंडर प्रक्रिया को नगर परिषद की तरफ से शुरू किया जाएगा। इसमें तीन हजार छोटी और 300 बड़ी लाइट लगाई जाएंगी।
फिलहाल शहर में स्ट्रीट लाइट की स्थिति
कुल लाइट-14 हजार
छोटी लाइट-10 हजार
बड़ी लाइट-4 हजार
नई छोटी लाइट-425
नई बड़ी लाइट-500
नई लगी लाइट-200
नए लगने वाले पोल की संख्या-230
पिछले साल आई नई स्ट्रीट लाइट को लगाने का काम शुरू करवा दिया गया है। कुछ लाइट दीपावली के समय लगवा दी गई थी। बाकी लाइट को लगाने का काम शुरू करवा दिया गया है। जहां पोल क्षतिग्रस्त हैं, वहां नए पोल भी लगाए जाएंगे।
- मनदीप सिंह, एमई, नगर परिषद, झज्जर