{"_id":"68eeb383d14fcb88a00c44e6","slug":"the-traffic-polices-plan-did-not-go-down-well-with-the-public-leading-to-increased-problems-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-118217-2025-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: ट्रैफिक पुलिस का प्लान आमजन को नहीं आया रास, बढ़ी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: ट्रैफिक पुलिस का प्लान आमजन को नहीं आया रास, बढ़ी परेशानी
Wed, 15 Oct 2025 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Wed, 15 Oct 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
-फोटो 51 : विश्वकर्मा चौक पर दुपहिया वाहन चालकों को वापस करते पुलिसकर्मी। संवाद
बहादुरगढ़। त्योहारी सीजन में ट्रैफिक पुलिस की ओर से बनाया गया प्लान आमजन को रास नहीं आ रहा है। ट्रैफिक पुलिस ने मंगलवार को रेलवे रोड को वन-वे कर दिया। यहां पर रोहतक रोड से एंट्री और विश्वकर्मा चौक से निकासी की व्यवस्था की गई लेकिन इस योजना से दिनभर वाहन चालक परेशान रहे।
विश्वकर्मा चौक की ओर से रेलवे रोड पर दोपहिया और चार पहिया के साथ-साथ ई-रिक्शा की भी एंट्री बैन कर दी गई। यहां तैनात पुलिसकर्मी से लोग उलझते भी नजर आए। कई दोपहिया और चार पहिया वाहन चालक पुलिसकर्मी से यह कहते देखे गए कि हमें अपने घर या दुकान पर जाना है...हमें जाने दीजिए।
पुलिसकर्मी की ओर से उच्चाधिकारियों के स्पष्ट आदेशों का हवाला देते हुए उन्हें एंट्री नहीं दी गई। उन्हें कहा गया कि आप दूसरे मार्ग से घूमकर रेलवे रोड पर आइए। शहर में रेलवे रोड पर मंगलवार की सुबह 10 बजे एसीपी दिनेश कुमार उतरे और स्थितियों का जायजा लेते हुए इस मार्ग को वन-वे कर दिया।
विज्ञापन
विश्वकर्मा चौक पर बैरिकेडिंग कर दी गई। इससे रेलवे रोड पर दुकानों, बाजारों या अपने घरों में जाने वाले लोगों को पुलिसकर्मी से उलझना पड़ा। अपने बच्चों के साथ पहुंचे दोपहिया चालक विक्रम कुमार ने कहा कि उन्हें बाजार में खरीदारी के लिए जाना था लेकिन मौके पर तैनात पुलिसकर्मी की ओर से उन्हें नहीं जाने दिया गया।
इससे न केवल समय की बर्बादी बल्कि आर्थिक नुकसान भी होगा। आजाद सिंह भी अपनी स्कूटी लेकर रेलवे रोड पर बाजार में जा रहे थे। उन्हें पुलिसकर्मी ने रोक लिया। उन्होंने रेलवे रोड पर अपनी दुकान में जाने का हवाला पुलिसकर्मी को दिया लेकिन उसे भी दूसरे रास्ते से जाने के आदेश दिए गए।
वाहन चालकों का कहना है कि रेलवे रोड पर एक दिशा से चार पहिया वाहन की एंट्री सही है लेकिन दोपहिया वाहन चालकों को दोनों दिशाओं से आने-जाने की अनुमति मिलनी चाहिए।