बेरी। गांव गोच्छी में स्थित राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल में खंड स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता अंडर-14, 17, 19 के लिए करवाई, लेकिन अंडर-14 में कोई भी टीम भाग लेने नहीं पहुंची। अंडर-17 में 2 टीमों ने भाग लिया व अंडर-19 में 3 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रधानाचार्य वीरेंद्र अहलावत व गांव के सरपंच प्रतिनिधि ने किया।
प्रतियोगिता में अंडर-17 में द्रोणचार्य हैरिटेज स्कूल जहाजगढ़ की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गोच्छी की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-19 में नव ज्योति पब्लिक स्कूल की टीम ने प्रथम व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मदाना कलां की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। स्कूल के प्रधानाचार्य वीरेंद्र अहलावत ने प्रतियोगिता में प्रथम व द्वितीय आने वाली टीम को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। प्रतियोगिता में पीटीआई संदीप सांगवान, डीपी कैलाश, प्रवक्ता इतिहास राजेश कुमार, प्रदीप सिंह, नरेश कुमार मौजूद रहे।