फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   The students' performance was highly appreciated by the audience and judges.

Jhajjar-Bahadurgarh News: छात्राओं की प्रस्तुति को दर्शकों और निर्णायकों ने खूब सराहा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Nov 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
The students' performance was highly appreciated by the audience and judges.
फोटो 54 : पानीपत में आयोजित सांस्कृतिक उत्सव में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली स्कूल की छात्राओं
बहादुरगढ़। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नूना माजरा की छात्राओं ने राज्यस्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए झज्जर जिले का नाम रोशन किया है। दरअसल, 11 से 13 नवंबर तक पानीपत स्थित आर्य पीजी कॉलेज में सांस्कृतिक उत्सव हुआ था।
विज्ञापन

इसमें भावना, ज्योति, नैंसी, नेहा, खुशी, जिया, जोशिका, तनीषा, सारा, निकिता, अंश, अंशिका आदि ने एक फौजी के परिवार की भावनाओं पर आधारित प्रभावशाली प्रस्तुति दी जिसे दर्शकों और निर्णायकों ने खूब सराहा। शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने शुक्रवार को विजेता छात्राओं को ट्रॉफी, सर्टिफिकेट और दस हजार रुपये का चेक देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

विद्यालय की प्रिंसिपल पूनम मक्कड़ ने बताया कि प्रस्तुति को सफल बनाने में अनिल, डॉ. सुमन, स्वदेश, मोनू, माया, मोनिका और बिंदु आदि स्टाफ सदस्यों का विशेष योगदान रहा। डीईओ राजेशन खन्ना, बीईओ शेर सिंह, प्रधान जयभगवान, विनोद व नवीन ने भी छात्राओं को शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाल दिवस के अवसर पर डीसीपी हेड क्वार्टर जसलीन कौर और एसडीएम नसीब कुमार विद्यालय में पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed