फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   The security system of the Civil Hospital will be strengthened, construction of the boundary wall has started

Jhajjar-Bahadurgarh News: नागरिक अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था होगी सुदृढ़, चहारदीवारी का निर्माण शुरू

Sat, 20 Sep 2025 02:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sat, 20 Sep 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
The security system of the Civil Hospital will be strengthened, construction of the boundary wall has started
-फोटो 54 : बहादुरगढ़ में नागरिक अस्पताल की चारदीवारी का निर्माण करने में जुटे कर्मचारी। संवाद
बहादुरगढ़। नागरिक अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए चहारदीवारी का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इसके निर्माण पर 1.36 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। पीडब्ल्यूडी विभाग यह कार्य करा रहा है। इससे मरीजों को भी काफी राहत मिलेगी। दीवारों पर लोहे की ग्रिल भी लगाई जाएगी।
विज्ञापन


बहादुरगढ़ में 20 वर्षों पहले नागरिक अस्पताल का निर्माण किया गया था। उसी दौरान यह चहारदीवारी बनाई गई थी। अब यह जर्जर हो चुकी है और इसकी ऊंचाई भी काफी कम है। इसकी वजह से दीवार कूदकर लोग अस्पताल परिसर में प्रवेश कर जाते हैं।
विज्ञापन

दीवार ऊंची होगी तो यहां से कूदना आसान नहीं होगा। दीवार बनने के बाद सुरक्षा व्यवस्था भी और कड़ी हो जाएगी। अनेक बार इस चहारदीवारी के निर्माण की मांग भी की गई। अब इसे बनाने का काम शुरू हो गया। नई दीवार बनने के बाद नागरिक अस्पताल की सुरक्षा भी बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं अब सिविल अस्पताल परिसर में जो रिहायशी क्वार्टर हैं, उनका पुनर्निर्माण होगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को एस्टीमेट तैयार करने के लिए कहा है। इसके साथ ही पोस्टमार्टम हाउस का भी सुधार कराया जाएगा। टूटी चहारदीवारी के कारण अस्पताल परिसर में अक्सर गोवंश और आवारा जानवर पहुंच जाते थे जिससे मरीजों की सुरक्षा पर खतरा मंडराने लगता था।


----

नागरिक अस्पताल की जर्जर चार दीवारी का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से 1 करोड़ 36 लाख रुपये विभाग को जमा कराई गई है। तय समय में कार्य पूरा कर लिया जाएगा। अस्पताल की दीवार पूरी तरह टूटी और ऊंचाई कम है। दीवार को ऊंचा बनाया जाएगा। ताकि कोई भी दीवार से आसानी से कूद न सकें। लोहे की ग्रिल भी लगाई जाएगी।

-अनिल रोहिल्ला, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी विभाग बहादुरगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed