फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   The saint community took out a protest march in the city

Jhajjar-Bahadurgarh News: संत समाज ने शहर में निकाली रोष यात्रा

Tue, 10 Dec 2024 02:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Tue, 10 Dec 2024 02:16 AM IST
विज्ञापन
The saint community took out a protest march in the city
09jjrp03- झज्जर। शहर में प्रदर्शन करते संत समाज के लोग। संवाद
झज्जर। सर्व हिंदू समाज के बैनर तले सोमवार को संत समाज की अगुवाई में विभिन्न सामाजिक, धार्मिक, व्यापारिक संगठनों के सहयोग से बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचार व ज्यादतियों के विरोध में मार्च निकाला गया।
विज्ञापन

छुड़ानी धाम के महंत ब्रह्मस्वरूप महाराज की अध्यक्षता में हुए विरोध प्रदर्शन में जिला के विभिन्न हिस्सों से धार्मिक संस्थाओं की अगुवाई कर रहे संत-महात्माओं सहित मंदिरों के पुजारी भी शामिल हुए।
विज्ञापन

करीब एक किलोमीटर से भी लंबी यात्रा पुराना बस स्टैंड से शुरू होकर आंबेडकर चौक, यादव धर्मशाला, सिलानी गेट, राव तुला राम चौक से होते हुए सभी लघु सचिवालय में पहुंची। यहां एसडीएम रविंद्र यादव के माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री सहित अन्य के नाम पर ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पूर्व पुराना बस स्टैंड पर हुई धर्म सभा में संत समाज ने आमजन को अपना संदेश दिया। महंत ब्रह्म स्वरूप ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ जो अत्याचार हुआ है, उसकी हर हिन्दू संगठन निंदा करता है। उन्होंने अपनी मांग बताते हुए कहा कि पूरे विश्व में हम सब जगह शांति चाहते हैं। बांग्लादेश के अंदर जो अल्पसंख्यकों एवं हिंदुओं के साथ अत्याचार हो रहा है वो असहनीय नहीं है। इस मौके पर मुख्य रूप से महंत परमानंद गिरी महाराज, स्वामी सद्भावना महाराज, महंत राजेंद्र दास, बाबा ऊंकार नाथ, गीता नंद गिरी डमरू वाले, राम सेवक दास डाबरा मंदिर, बाबा गोपाल नाथ महाराज बाबा मृत्युंज्य गिरी महाराज, सुरेशानंद महाराज व अन्य माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed