{"_id":"696566628485c13e8503efbd","slug":"the-pond-is-dirtythe-animals-are-not-getting-drinking-water-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1003-120239-2026-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: जोहड़ गंदा...पशुओं को नहीं मिल रहा पीने का पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: जोहड़ गंदा...पशुओं को नहीं मिल रहा पीने का पानी
विज्ञापन
फोटो नंबर 71: चांदराम
बादली।
गाव मुंडाखेड़ा में मवेशियों को पीने का पानी नसीब नहीं हो रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जोहड़ की सफाई, स्वच्छ पानी और गंदे पानी को जोहड़ में जाने से रोकने की मांग की है। पशु बीमार हो रहे हैं जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान भी झेलना पड़ता है।
ग्रामीण ललित और दीपक का कहना है कि विधायक और सांसद से जोहड़ के सुधारीकरण की मांग की गई लेकिन केवल चुनाव में ही गांव की समस्या सुनी जाती है। उनका आरोप है कि चुनाव के बाद विधायक और सांसद ने कोई सुध नहीं ली है।
काम कराने में कोई विश्वास नहीं दिखा रहा है जिसका परिणाम है कि गांव के पशुओं को भी पीने योग्य पानी नहीं मिल रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से गांव के जोहड़ की सफाई करवाने, गंदे पानी को रोकने और साफ पानी डलवाने की मांग की है।
विज्ञापन
वर्सन
जोहड़ में गलियों का गंदा पानी छोड़ा जाता है जिससे पानी पूरी तरह से सड़ रहा है। पानी से बदबू आता है। पानी पशुओं के पीने योग्य नहीं है। पशुपालकों ने मवेशियों को जोहड़ पर ले जाना बंद कर दिया है।
चांदराम, पशुपालक मुंडाखेड़ा।
जोहड़ का पानी पीने से पशुओं में बीमारी फैलने का अंदेशा भी बढ़ रहा है। गांव का गंदा पानी जोहड़ में भर रहा है जिससे जल में जनित बीमारियां पनप रही है। पानी की बदबू से आस-पास के ग्रामीण भी परेशान हैं।
भगवान देव, ग्रामीण मुंडाखेड़ा।
जोहड़ के पास जो मकान है उनके सदस्यों को पूरा दिन बदबू से दो-चार होना पड़ रहा है। ऐसे में ग्रामीण पशुओं को अपने घर पर पानी पिलाते है लेकिन पशुओं को नहलाने के लिए घरों में पर्याप्त पानी नहीं है।
सागर, युवक मुंडाखेड़ा।