फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   The party's foundation day was celebrated with great pomp in the INLD office

Jhajjar-Bahadurgarh News: इनेलो कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया पार्टी का स्थापना दिवस

Wed, 30 Apr 2025 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Wed, 30 Apr 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
The party's foundation day was celebrated with great pomp in the INLD office
-फोटो 64 : स्थापना दिवस पर नारे लगाते इनेलो कार्यकर्ता। विज्ञप्ति
बहादुरगढ़। इंडियन नेशनल लोकदल का स्थापना दिवस मंगलवार को दिल्ली-रोहतक रोड स्थित इनेलो कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया। इनेलो प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शीला नफे सिंह राठी व कार्यकर्ताओं ने देवीलाल व चौधरी ओमप्रकाश चौटाला के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान कार्यकर्ताओं को पार्टी के चश्मे के निशान वाले झंडे भी वितरित किए गए, ताकि वे प्रचार प्रसार कर सकें।
विज्ञापन

शीला नफे सिंह राठी ने कहा कि नफे सिंह राठी की हत्या को लगभग सवा साल बीत चुका है, लेकिन उनके हत्यारे व साजिशकर्ता आज भी खुलेआम घूम रहे हैं। उनको न्यायालय व कानून व्यवस्था पर पूर्ण विश्वास है कि उन्हें शीघ्र न्याय मिलेगा। इनेलो नेत्री ने कहा कि ताऊ देवीलाल द्वारा 29 अप्रैल 1998 को पार्टी की स्थापना की गई थी, जिसका उद्देश्य जनता व किसान समेत सभी वर्गों के हितों में कार्य करना और उनके हकों की आवाज को पुरजोर तरीके से उठाना है। इनेलो का प्रत्येक कार्यकर्ता मजबूती के साथ पार्टी की नीतियों का प्रचार प्रसार करे, ताकि पार्टी का ग्राफ तेजी के साथ बढ़ सके। आज भी इनेलो कार्यकर्ता विपक्षी पार्टी के कार्यकर्ताओं से मजबूत हैं। आने वाले समय में इनेलो एक बार फिर से सत्ता में आएगी और प्रदेश का विकास कराएगी। इस मौके पर कपूर सिंह राठी, युवा इनेलो प्रदेश प्रधान महासचिव जितेंद्र नफे सिंह राठी, राम निवास सैनी, अशोक परनाला, महेंद्र दलाल आसौदा, ईश्वर छिल्लर, साहब सिंह दलाल, पार्षद रमन यादव, पार्षद बिजेंद्र दलाल, प्रदीप सिन्हा, प्रेम बंसल, भूपेंद्र नफे सिंह राठी आदि ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। शीला नफे सिंह राठी ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि इनेलो का प्रत्येक कार्यकर्ता झंडा अभियान के तहत अपने-अपने निवास व कार्यालय पर पार्टी का झंडा लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed