फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   The issue of making four-lane will resonate in the assembly today.

विधानसभा में अाज गूंजेगा फोरलेन बनाने का मुद्दा

Mon, 14 Mar 2022 01:07 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 14 Mar 2022 01:07 AM IST
विज्ञापन
The issue of making four-lane will resonate in the assembly today.
झज्जर। शहर से वाया ग्वालीशन-छूछकवास-बहु झोलरी जाने वाले मार्ग को फोरलेन बनाने की मांग अब विधानसभा में गूंजेगी। इसके लिए झज्जर के विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री गीता भुक्कल ने सवाल लगाया है। जिस पर सरकार की तरफ से सोमवार को विधानसभा में जवाब दिया जाएगा। पिछले लंबे समय से इस रोड के निर्माण की मांग चली आ रही है। झज्जर से लेकर छूछकवास तक की सड़क की हालत दयनीय है। जगह-जगह गहरे गड्ढे होने के कारण लोगों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। जबकि छूछकवास चौक पर तो अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है।
विज्ञापन

जिले के नेशनल हाईवे को छोड़कर यह सबसे व्यस्त रोड है। जिस पर भारी वाहनों का आवागमन लगा रहता है। अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। झाड़ली गांव में दो थर्मल पावर प्लांट व कई कंपनियां होने के कारण भारी वाहन यहां से सामग्री लेकर आते-जाते रहते हैं। इन वाहनों की वजह से सड़क पर कई जगह लंबे जाम लगे रहते हैं। जबकि फोरलेन रोड न होने की वजह से सड़क दुर्घटनाएं भी काफी बढ़ गई हैं। हर रोज इस रोड पर कोई न कोई सड़क हादसा होता रहता है। इस मामले को लेकर झज्जर की विधायक गीता भुक्कल ने इस सड़क मार्ग को फोरलेन बनाने की मांग की है। फोरलेन रोड बनाए जाने के बाद सड़क पर डिवाइडर होने की वजह से और रोड की चौड़ाई बढ़ाने के कारण सड़क दुर्घटनाओं में भी कमी आएगी। वाहनों के आवागमन में भी कम समय लगेगा। वर्जन
विज्ञापन

झज्जर शहर से लेकर ग्वालीसन, छूछकवास, मातनहेल, बहु झोलरी तक सड़क का निर्माण कार्य कराने व इसे फोरलेन बनवाने के लिए विधानसभा में सवाल लगाया गया है। ताकि सरकार इसे मंजूरी दे और लोगों को सुविधाएं प्रदान कर सके। क्षेत्रवासियों को जाम की स्थिति से निजात मिल सके।- गीता भुक्कल, कैबिनेट मंत्री एवं विधायक झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed