{"_id":"60d0ec798ebc3e356749615e","slug":"the-hope-of-becoming-a-railway-station-increased-in-birdhana-village-the-team-inspected-the-place-jhjhar-news-rtk614050855","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिरधाना गांव में बढ़ी रेलवे स्टेशन बनने की उम्मीद, टीम ने किया जगह का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिरधाना गांव में बढ़ी रेलवे स्टेशन बनने की उम्मीद, टीम ने किया जगह का निरीक्षण
विज्ञापन
बिरधाना में रेलवे स्टेशन को लेकर ग्रामीणों से बातचीत करते रेलवे के अधिकारी।
- फोटो : Jhjhar
झज्जर। रेवाड़ी-झज्जर-रोहतक रेलवे लाइन पर जिले में एक और रेलवे स्टेशन बनाए जाने की उम्मीद बढ़ गई है। इस रेलवे लाइन पर झज्जर जिले में यह चौथा रेलवे स्टेशन होगा। ग्रामीणों की मांग पर रोहतक लोकसभा क्षेत्र के सांसद डॉ. अरविंद शर्मा ने रेल मंत्रालय को सिफारिश की थी। जिसके बाद सोमवार को रोहतक से रेलवे के अधिकारियों की एक टीम स्टेशन के लिए जगह देखने के लिए पहुंची।
टीम में शामिल अधिकारियों ने ग्रामीणों को भी मौके पर बुलाया और उन्होंने ग्रामीणों से इस संबंध में एमओयू साइन करने के बारे में भी चर्चा की। पिलर नंबर 53-1 से 53-5 के बीच में रेलवे स्टेशन बनाए जाने की संभावना है। सांसद अरविंद शर्मा ने 25 नवंबर 2020 को बिरधाना, गिरावड़, दुजाना, सुर्खपुर, जोंधी, रामपुरा, भदानी मेहराना आदि गांव के लोगों के हस्ताक्षर युक्त पत्र के साथ रेल मंत्री पीयूष गोयल को सिफारिश भेजी थी। जिसके बाद सोमवार को रेलवे के अधिकारियों की टीम स्टेशन बनाने के लिए जगह देखने के लिए पहुंची। टीम में शामिल अधिकारियों ने कहा है कि वे जल्द ही प्रपोजल बनाकर मंत्रालय को भेजेंगे जिसके बाद आगामी कार्रवाई शुरू होगी। टीम में रेलवे के टी आई बलबीर व अन्य अधिकारी शामिल थे। पंचायत समिति सदस्य श्री भगवान बिरधाना, रेलवे बोर्ड की सलाहकार जिला पार्षद सीमा भी मौके पर मौजूद रही।
- 2013 में बनकर तैयार हुई थी रेलवे लाइन
रेवाड़ी-झज्जर-रोहतक रेलवे लाइन वर्ष 2013 में बनकर तैयार हुई थी। इस पर जनवरी 2013 में पहली बार रेलगाड़ी दौड़ने लगी थी। रेवाड़ी से झज्जर के बीच में तीन और झज्जर से रोहतक के बीच में दो स्टेशन पड़ते हैं।
विज्ञापन
करीब 25 हजार लोगों को होगा फायदा
बिरधाना में रेलवे स्टेशन बनने से सबसे अधिक फायदा दुजाना, बिरधाना, गिरावड़ जोंधी, सुर्खपुर, महराना सहित आसपास के गांवों के करीब 20 से 25 हजार लोगों को फायदा होगा। क्योंकि यह स्टेशन झज्जर वे डीघल के बीच में होगा। झज्जर व डीघल रेलवे स्टेशन के बीच करीब 17 किलोमीटर की दूरी है। जबकि सड़क मार्ग से यह दूरी दोनों करीब 22 किलोमीटर पड़ती है।
- लोगों ने जताई खुशी
पंचायत समिति सदस्य श्री भगवान, नोरंग, धूप सिंह, इंद्र सिंह, मंजीत, राजेश, बलबीर सिंह, महावीर आदि ने कहा कि रेलवे स्टेशन बनने से क्षेत्र के लोगों को काफी फायदा होगा। रेलगाड़ी से यात्रा करना सुरक्षित व सस्ता होता है। रेलवे लाइन बिछाए जाने के बाद से ही क्षेत्र के लोग प्रशासन से रेलवे स्टेशन बनवाने की मांग कर रहे थे। लेकिन अब सांसद डॉ. अरविंद शर्मा के सहयोग से यह सपना साकार होने जा रहा है।
लोगों की मांग रेलवे मंत्रालय के पास गई हुई है। मंत्रालय के आदेश पर भूमि का मुआयना करने के लिए आए हैं। प्रपोजल तैयार कर मंत्रालय को भेजा जाएगा।
- बलबीर सिंह, टीआई, रेलवे विभाग, रोहतक।