फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   The first wrestling match of Barahi Dangal was thrilling and ended in a draw.

Jhajjar-Bahadurgarh News: बराही दंगल की पहली कुश्ती रही रोमांचक, बराबरी पर छूटी

Mon, 02 Mar 2026 02:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Mon, 02 Mar 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
The first wrestling match of Barahi Dangal was thrilling and ended in a draw.
फोटो-52: बराही दंगल में पहलवानों का हाथ मिलाकर पहली कुश्ती का शुभारंभ करते हुए जिला पार्षद रविं
बहादुरगढ़। गांव बराही में आयोजित वार्षिक कुश्ती दंगल की पहली कुश्ती दर्शकों के लिए रोमांचक साबित हुई। मंजीत पहलवान और संजय पहलवान (पलवल) के बीच हुए मुकाबले के दांव-पेंच और ताकत ने दर्शकों को बांधे रखा। लंबे संघर्ष के बाद भी मुकाबला बराबरी पर छूटा।
विज्ञापन

दंगल कमेटी ने खेल भावना का सम्मान करते हुए दोनों पहलवानों को पुरस्कृत किया। श्री श्यामजी अखाड़ा समिति और ग्रामवासियों के सहयोग से आयोजित दंगल में जिला पार्षद एवं भाजपा जिला महामंत्री रविंद्र छिल्लर मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने प्रथम इनाम के लिए एक लाख रुपये की राशि दंगल कमेटी को भेंट की।
विज्ञापन

पहले इनाम की एक अन्य कुश्ती में विपिन पहलवान अखाड़े में उतरे, लेकिन उनके सामने कोई प्रतिद्वंद्वी नहीं आया इसके चलते उन्हें विजेता घोषित किया गया। दूसरी छुट्टी की कुश्ती अनिल बराही ने अपने नाम की। रविंद्र छिल्लर ने दंगल के सफल आयोजन पर अखाड़ा समिति और ग्रामवासियों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed