फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   The family had gone to get their daughter treated, thieves stole cash and jewelery worth lakhs from the house.

Jhajjar-Bahadurgarh News: बेटी का इलाज कराने गया था परिवार, चोरों ने घर से उड़ाए लाखों के नकदी जेवर

Sun, 04 Aug 2024 04:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 04 Aug 2024 04:43 AM IST
विज्ञापन
The family had gone to get their daughter treated, thieves stole cash and jewelery worth lakhs from the house.
बहादुरगढ़। लाइनपार क्षेत्र की वत्स कॉलोनी में चोरों ने एक मकान का ताला तोड़कर लाखों की नकदी और सोने-चांदी के जेवर चोरी कर लिए।घटना के समय दंपति अपनी बेटी का इलाज कराने अस्पताल गए थे। घर लौटने पर घटना का पता चला।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में वत्स कॉलोनी निवासी सौरव शर्मा ने बताया कि 31 जुलाई को रात के समय अचानक उनकी बेटी की तबीयत खराब हो गई। वह अपनी पत्नी के साथ अपनी बेटी को इलाज के लिए शहर के ब्रह्मशक्ति संजीवनी अस्पताल में ले गए। जहां डॉक्टरों ने बेटी की गंभीर हालत के चलते उसे भर्ती कर लिया। दो दिनों तक वे अस्पताल में ही बेटी के पास रहे। शुक्रवार 2 अगस्त को जब वे घर पहुंचे तो देखा कि मेन गेट पर लगा ताला टूटा हुआ है। इस पर उन्हें घर में चोरी का आभास हुआ। घर के अंदर जाकर सामान चेक किया तो पता चला कि दोनों कमरों के दरवाजे खुले हुए हैं और घर का सारा सामान इधर-उधर बिखरा हुआ है। इसके बाद सामान देखा तो घर के अंदर अलमारी से चोर अलमारी 60 हजार रुपये नकद, सोने का हार, गले की कंठी, कानों के टॉपस, कानों की बाली, 5 जोड़ी कानों की बाली, 10 जोड़ी छोटी कान की बाली, 3 सोने की अंगूठी, सोने की चेन, 2 सोने के मंगलसूत्र, 4 जोड़ी चांदी की पाजेब, एक चांदी की चेन, 20 चांदी के सिक्के, 10 जोड़ी नाक के कोके, एक घड़ी व अन्य सामान गायब था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अभी चोरों का सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed