फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   The estimate was prepared for the stretch from the old bus stand to Najafgarh Road and from Balaur Chowk to the bypass.

Jhajjar-Bahadurgarh News: पुराना बस स्टैंड से नजफगढ़ रोड और बालौर चौक से बाईपास तक बनाया गया एस्टीमेट

Thu, 29 Jan 2026 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 29 Jan 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
The estimate was prepared for the stretch from the old bus stand to Najafgarh Road and from Balaur Chowk to the bypass.
फोटो-54: बहादुरगढ़ में पीडब्ल्यूडी के कार्यकारी अभियंता को ज्ञापन सौंपती नगर परिषद की चेयरपर्सन
बहादुरगढ़। शहर की प्रमुख सड़कों में शामिल नजफगढ़ रोड की बदहाल स्थिति को लेकर नगर परिषद की चेयरपर्सन सरोज राठी ने पीडब्ल्यूडी के कार्यकारी अभियंता को ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने कहा कि सड़क के जर्जर होने के कारण रोजाना दोपहिया वाहन चालकों, स्कूटी सवारों और अन्य राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

चेयरपर्सन सरोज राठी ने बताया कि वे पिछले दिनों भी इसी सड़क को लेकर एक्सईएन से मिले थे। एक्सईएन अनिल रोहिल्ला ने बताया कि चेयरपर्सन सरोज राठी की मांग पर पुराना बस स्टैंड से नजफगढ़ रोड और साथ में इसी सड़क का बालौर चौक से बालौर बाईपास तक एस्टीमेट तैयार किया गया है। इसे जल्द ही स्वीकृति के लिए सरकार को भेजा जाएगा।
विज्ञापन

उम्मीद है कि जून-जुलाई में इन दोनों सड़कों का काम शुरू कर दिया जाएगा। इस मौके पर चेयरपर्सन प्रतिनिधि रमेश राठी, भाजपा के विस्तारक जितेंद्र नरवाल, मनमोहित गुप्ता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed