फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   The city council confiscated goods kept on the footpath.

Jhajjar-Bahadurgarh News: नगर परिषद ने फुटपाथ पर रखे सामान को किया जब्त

Wed, 29 Oct 2025 02:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Wed, 29 Oct 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
The city council confiscated goods kept on the footpath.
28jjrp09- शहर में दुकानों के बाहर रखे सामान को लेकर जाते नगर परिषद के कर्मचारी। स्रोत-नप
झज्जर। नगर परिषद ने मंगलवार को दूसरे दिन भी शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान। इस दौरान दुकानदार फुटपाथ पर रखे सामान को अंदर उठाकर रखते नजर आए। कई दुकानदार कर्मचारियों से अपना सामान की वापस मांग करते दिखे लेकिन नप कर्मी नहीं माने और सामान को जब्त कर नप कार्यालय में लाया गया।
विज्ञापन

मंगलवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान राव तुलाराम चौक से सब्जी मंडी तक चलाया गया। उसके बाद राव तुलाराम चौक से तीन मूर्ति मंदिर, यादव धर्मशाला तक अतिक्रमण हटाया गया। बीकाने चौक, पुरानी तहसील रोड पर भी अतिक्रमण हटाने का काम किया गया। इसके बाद टीम ने आंबेडकर चौक से छिक्कारा चौक तक अतिक्रमण हटाया।
विज्ञापन

टीम के सदस्यों ने बाहर रखे सामान को जब्त कर लिया। दो दिन पहले नगर परिषद ने शहर में मुनादी करवाई थी कि दुकानदार अपना सामान बाहर नहीं रखे। यदि वह ऐसा करते हैं तो उनका सामान जब्त कर लिया जाएगा। इसका दुकानदारों पर ज्यादा प्रभाव नहीं पड़ा और लोगों ने अपना सामान नहीं उठाया। इसी के चलते नगर परिषद ने मंगलवार को दूसरे दिन भी अतिक्रमण हटाने का काम किया। इस अवसर पर सेनेटरी इंस्पेक्टर आनंद मलिक, शिवम दरोगा, विकास दरोगा, रोहित, कृष्ण, गौरव दरोगा, सुंदर लाल दरोगा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed