फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   The buildings of primary schools in the district will be painted.

Jhajjar-Bahadurgarh News: जिले के प्राइमरी स्कूलों की इमारतों पर होगा रंग-रोगन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jan 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
The buildings of primary schools in the district will be painted.
17jjrp08- बेरी क्षेत्र के सरकारी स्कूल की बि​ल्डिंग जिसका रंग-रोगन उतरा हुआ है। स्रोत-​शिक्षा व
झज्जर। जिले के 12 प्राइमरी स्कूलों की इमारतों पर रंग-रोगन करवाया जाएगा। इसके लिए मौलिक स्कूल शिक्षा निदेशालय ने बजट जारी किया है। प्रदेश के 1,019 प्राइमरी स्कूलों के लिए 20 करोड़ 10 लाख 42 हजार रुपये का बजट जारी किया गया है।
विज्ञापन

मौलिक शिक्षा विभाग ने माइनर कार्यों के लिए जारी 95 कराेड़ रुपये में से 20.10 करोड़ रुपये का बजट स्कूल इमारतों के रंग-रोगन करवाने के लिए जारी किया गया है। यह राशि हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद पंचकूला के राज्य परियोजना निदेशक को स्कूलों में रंग-रोगन के लिए वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए दी जाएगी।
विज्ञापन

विभाग की तरफ से अलग-अलग स्कूलों के लिए अलग-अलग बजट जारी किया गया है। यह बजट 1,019 सरकारी प्राथमिक स्कूलों के 11,169 कमरों में रंग-रोगन पर खर्च किया जाएगा। प्राइमरी स्कूलों में इस समय 3,41,151 बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं। यह जानकारी प्रदेश के सभी जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को भी पत्र के माध्यम से जारी कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिल्डिंगों की हालत खराब
जिले के कई सरकारी स्कूल ऐसे में हैं जिन पर कई सालों से रंग-रोगन नहीं हुआ है। ऐसे स्कूलों में सीमेंट तक दिखाई देने लगी है। अधिकतर प्राइमरी स्कूलों को रंग-रोगन करवाने की जरूरत पड़ रही थी।

किस जिले के कितने सरकारी स्कूल
जिला स्कूलों की संख्या
झज्जर 12
अंबाला 8
भिवानी 7
फरीदाबाद 73
फतेहाबाद 29
गुरुग्राम 93
हिसार 27
जींद 25
कैथल 21
करनाल 59
कुरुक्षेत्र 12
महेंद्रगढ 1
नूहं 341
पलवल 79
पंचकूला 41
पानीपत 65
रेवाड़ी 8
राेहतक 12
सिरसा 35
सोनीपत 45
यमुनानगर 23
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed