फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   The broken idols were collected and disposed of properly.

Jhajjar-Bahadurgarh News: खंडित मूर्तियों को एकत्रित कर किया विधिवत निस्तारण

Mon, 03 Nov 2025 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Mon, 03 Nov 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
The broken idols were collected and disposed of properly.
-फोटो 64 : पेड़ों के नीचे रखी खंडित मूर्तियों व तस्वीरों को एकत्रित करने वाले समिति सदस्य। विज्
बहादुरगढ़। सनातन रक्षा दल की ओर से रविवार को शहर के विभिन्न स्थानों से खंडित मूर्तियों और धार्मिक तस्वीरों को एकत्रित कर उनका विधिवत निस्तारण किया गया। हर साल की तरह इस बार भी दीपावली के बाद लोग पेड़ के नीचे, मंदिरों के पास या अन्य स्थानों पर पुरानी मूर्तियां और तस्वीरें रख गए। इस परंपरा को समाप्त करने के उद्देश्य से सनातन रक्षा दल पिछले कई वर्षों से इस सामग्री को एकत्रित कर उचित निस्तारण कर रहा है। रविवार सुबह 7 से साढ़े 10 बजे तक ट्रैक्टर समेत अन्य वाहनों की मदद से पुरानी तस्वीरें, मूर्तियां आदि को शहर के विभिन्न हिस्सों से इकट्ठा किया गया। सेक्टर-2 के सामने एक बड़ा गड्ढा खोदकर उसमें पानी डालकर सामग्री का निस्तारण किया गया। इस अभियान में महासचिव अश्वनी कुमार बराही, सुशील भारद्वाज, सचिव नीरज वत्स, राजेश आर्य, पूजा छिल्लर, नागेंद्र लाकड़ा (अध्यक्ष), भूपेंद्र, अजीत आदि सदस्यों ने श्रमदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed