{"_id":"697bce7a84ef1bbc460d03d7","slug":"the-atal-shramik-canteen-was-inaugurated-at-the-mini-secretariat-a-meal-will-be-available-for-ten-rupees-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-131121-2026-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: लघु सचिवालय में हुआ अटल श्रमिक कैंटीन का शुभारंभ, दस रुपये में मिलेगी खाने की थाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: लघु सचिवालय में हुआ अटल श्रमिक कैंटीन का शुभारंभ, दस रुपये में मिलेगी खाने की थाली
विज्ञापन
29jjrp14- लघु सचिवालय में खोली गई अटल श्रमिक कैंटीन में खाना खाते अधिकारी। संवाद
झज्जर। डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने वीरवार को लघु सचिवालय में श्रमिकों के लिए राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की तरफ से संचालित पांचवीं अटल श्रमिक कैंटीन का शुभारंभ किया। श्रम विभाग की तरफ से दो कैंटीन बहादुरगढ़ और दो रिलायंस एमईटी क्षेत्र में संचालित की जा रही हैं।
डीसी ने कहा कि सरकार की नीति है कि श्रमिकों को रियायती दरों पर स्वच्छ व पौष्टिक आहार उपलब्ध कराना है। मंडी परिसर में अटल किसान कैंटीन और औद्योगिक क्षेत्र व श्रमिक रहते हैं ऐसे स्थानों पर अटल श्रमिक कैंटीन खोली जा रही हैं। ये कैंटीन ग्रामीण आजीविका मिशन की महिलाओं द्वारा संचालित की जा रही हैं।
एसएचजी के प्रोजेक्ट अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि कैंटीन में श्रमिकों को मात्र 10 रुपये प्रति थाली के हिसाब से पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। कैंटीन सुबह 11:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक संचालित रहेगी। डिजिटल पेमेंट (बार कोड को स्कैन करके) भी स्वीकार की जाएगी।
विज्ञापन
मौके पर एडीसी जगनिवास, एसडीएम झज्जर अंकित कुमार चौकसे आईएएस, सीईओ जिला परिषद मनीष फोगाट, डीआरओ मनबीर सागवान, सीएमजीजीए खुशी कौशल, डीआईपीआरओ सतीश कुमार, डीडीपीओ निशा तंवर, प्रोजेक्ट आफिसर डाॅ. विनोद कुमार उपस्थित रहे।
डीसी व अन्य अधिकारियों ने की डिजिटल पेमेंट, खाना भी खाया
अधिकारियों ने कैंटीन में बैठकर खाना खाया और सेल्फ हेल्प ग्रुप की महिलाओं के खाने की तारीफ की। इस दौरान 10 रुपये थाली खाने को लेकर काफी भीड़ दिखी।