{"_id":"608db4ee8ebc3e8d3823630e","slug":"the-accused-arrested-for-killing-a-migrant-laborer-on-the-head-jhjhar-news-rtk606833983","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रवासी श्रमिक की सिर पर कस्सी मारकर हत्या का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रवासी श्रमिक की सिर पर कस्सी मारकर हत्या का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
बेरी। वीरवार की रात को कबूलपुर मार्ग पर स्थित एक सर्विस स्टेशन पर काम करने वाले प्रवासी श्रमिक की कस्सी मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को शुक्रवार देर रात गिरफ्तार कर शनिवार को सुबह जिला अदालत में पेश किया, जहां से आरोपी को न्यायिक हिरासत भेज दिया गया। गौरतलब है कि विकसा कॉलोनी राहुल नगर गोरखपुर उत्तर प्रदेश निवासी डब्ल्यू पुत्र रामआसरे कबूलपुर मार्ग पर स्थित संदीप नामक युवक के सर्विस स्टेशन पर काम करता था। वह करीब 4 माह पहले यहां आया था। मृतक अपने साथी बेरी निवासी कृष्ण उर्फ मोनू के साथ सर्विस स्टेशन के साथ लगते खेत में बैठकर शराब पी रहा था। बाद में उनका किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। कृष्ण उर्फ मोनू ने कस्सी के कई प्रहार डब्ल्यू के सिर पर कर दिए। सिर में लगी गंभीर चोटों के चलते मौके पर दम तोड़ दिया था।
कबूलपुर मार्ग पर स्थित सर्विस स्टेशन पर प्रवासी श्रमिक की सिर पर कस्सी मारकर हत्या करने वाले आरोपी कृष्ण उर्फ मोनू को शुक्रवार देर रात को गिरफ्तार कर लिया था, शनिवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से आरोपी को न्यायिक भेज दिया गया। आरोपी के कब्जे से कस्सी भी बरामद कर ली गई है।
- सत्यवान, पुलिस थाना प्रभारी, बेरी।