{"_id":"644049620ca894529e0bd181","slug":"tempted-by-putting-150-rupees-in-the-account-then-blew-520-lakhs-jhjhar-news-c-17-1-127747-2023-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: 150 रुपये खाते में डालकर ललचाया, फिर 5.20 लाख उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: 150 रुपये खाते में डालकर ललचाया, फिर 5.20 लाख उड़ाए
विज्ञापन
झज्जर। तलाब गांव निवासी एक युवक के व्हाट्सएप ग्रुप में साइबर ठगों ने संदेश डालकर यू ट्यूब चैनल सब्सक्राइब करवा लिया। फिर उसके खाते में पैसे डालने का लालच दिया और 5.20 लाख रुपये ठग लिए हैं। युवक ने साइबर क्राइम थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है।
साइबर क्राइम पुलिस को दी शिकायत में तलाब गांव निवासी आशीष ने बताया कि उसके पास 16 मार्च को व्हाट्सएप पर मैसेज आया जिसमें उसे कुछ टास्क करने को कहा गया। कॉलर ने उसने बदले में कुछ रुपये मांगे। उन्होंने चार यू ट्यूब चैनल सब्सक्राइब करने के लिए कहा और करने पर 150 रुपये उसके पेटीएम में डाल दिए। उसके बाद उन्होंने उसे एक टेलीग्राम ग्रुप में जोड़ दिया। जिसमें वे अलग अलग टास्क देने लगे और उसका एक अकाउंट बनवाया। उसके बाद उसके खाते से एक खाते में 1000 रुपये ट्रांसफर करवाए और उसे 1300 रुपये दिए। उसके बाद वे कुछ पैसे उसे देते रहे और उससे भी कई बैंक खातों में डलवाते रहे। 14 अप्रैल तक राशि के आदान प्रदान का सिलसिला चलता रहा और उसके बाद उसका पेटीएम अकाउंट ब्लॉक हो गया। जब तक उसके पांच लाख बीस हजार रुपये ठग लिए थे। मामले की शिकायत उसने सोमवार का साइबर क्राइम थाने में दी है। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
- वर्जन
पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर खाते के रिकार्ड की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों का सुराग लगा कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। लोगों को कच्चे लालच में नहीं पड़ना चाहिए और इस तरह किसी अनजान के कहने पर ट्रांजेक्शन नहीं करनी चाहिए। ऐसे लोगों से सचेत रहना चाहिए और सावधानी ही इनका बचाव है।
विज्ञापन
- डॉ अर्पित जैन, एसपी, झज्जर।