फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   teen killed in haridwar taking kanwad

हरिद्वार में कांवड़ लेने गए किशोर की मौत

Mon, 29 Jul 2019 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jul 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
teen killed in haridwar taking kanwad
अस्पताल के बाहर मौजूद लोगों की भीड़। - फोटो : Bahadurgarh
हरिद्वार में अपने मामा व अन्य परिचितों के साथ कांवड़ लेने गए 16 वर्षीय किशोर की कैंटर से गिरने से मौत हो गई। सोमवार की दोपहर बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम हुआ। दाह संस्कार को लेकर दो परिवारों में टकराव की स्थिति पैदा हो गई। पुलिस के हस्तक्षेप से मामला शांत हो पाया।
विज्ञापन

मूलत: सोनीपत के गांव नाहरा का निवासी 16 वर्षीय कनक पिछले कुछ महीने से बहादुरगढ़ की वसंत विहार कॉलोनी में अपने मामा के यहां रह रहा था। कनक अपने मामा व अन्य जानकार युवाओं के साथ कांवड़ लेने के लिए 28 जुलाई को हरिद्वार के लिए रवाना हुआ था। ये सभी कैंटर में सवार थे, कनक कैंटर के पिछले हिस्से में था। हरिद्वार के पास अचानक कनक कैंटर से गिर गया। जिससे उसे काफी चोट आई। गंभीर हालत में उसे वहीं के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद उसके मामा व साथी उसे एंबुलेंस के जरिये बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल ले गए। सोमवार की सुबह सूचना मिली तो सिटी थाने से पुलिस अस्पताल में पहुंची। यहां डॉक्टरों ने पोस्टमार्टम करने के इंकार कर दिया। तर्क दिया कि जहां मौत हुई है, वहीं पर पोस्टमार्टम होगा। अस्पताल में भीड़भाड़ बढ़ गई। बाद में डॉक्टरों ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

शव के दाह संस्कार को लेकर तकरार, पुलिस ने शांत कराया मामला : असल में, कनक यहां अपने मामा के घर रहता था। उसकी मां भी यहीं रहती है। पोस्टमार्टम हुआ तो पिता पक्ष व मामा पक्ष के लोग आमने-सामने हो गए। एक पक्ष दाह संस्कार सोनीपत में तो दूसरा पक्ष बहादुरगढ़ में करने की बात पर अड़ गया। बताते हैं कि बहादुरगढ़ में दाह संस्कार कराने के लिए शव गाड़ी में रखा गया था लेकिन पिता पक्ष के लोग शव को यहां से ले गए। इस बात पर अस्पताल में मौजूद मृतक के मामा पक्ष के लोग गुस्सा गए। अस्पताल के गेट पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। पुलिस ने जैसे-जैसे लोगों को समझा कर मामला शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

माता-पिता की इकलौती संताना था कनक : कनक 11वीं कक्षा का छात्र था व अपने अभिभावकों की इकलौती संतान था। उसकी मौत पर अस्पताल में मौजूद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।

174 के तहत हुई कार्रवाई : उधर, सिटी थाने से मामले के जांच अधिकारी सज्जन सिंह ने कहा कि पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले में 174 के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed