फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Teej festival celebrated amidst swings and mehndi

Jhajjar-Bahadurgarh News: झूले, मेहंदी के बीच मनाया तीज का त्योहार

Wed, 07 Aug 2024 05:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Wed, 07 Aug 2024 05:59 AM IST
विज्ञापन
Teej festival celebrated amidst swings and mehndi
बहादुरगढ़। सावन के झूले व मेहंदी के रंगों के साथ शहर के वैश्य आर्य कन्या महाविद्यालय की छात्राओं व स्टॉफ ने मिलकर मंगलवार को हरियाली तीज पर्व धूमधाम से मनाया।
विज्ञापन

महाविद्यालय के रेडक्रॉस, रेड रिबन सेल व महिला प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में यह कार्यक्रम हुआ। प्राचार्य डा. राजवंती शर्मा ने कहा कि हरियाली तीज का त्यौहार जिस प्रकार सभी में हर्ष व उमंग से भरकर नई ऊर्जा का संचार करता है उसी प्रकार छात्राओं को भी हर्ष, उल्लास व नए जोश के साथ त्यौहार को मनाते हुए अपने शैक्षणिक नवसत्र में पूरी खुशी व मेहनत से पढ़ाई का आगाज करना चाहिए।
विज्ञापन

उ रेडक्रॉस व रैड रिबन सैल व कार्यक्रम प्रभारी डा. नेहा नैन ने बताया कि महाविद्यालय में तीज का त्यौहार मनाने के लिए झूले के पास एक सेल्फी प्वाइंट बनाया गया और मेहंदी प्रतिस्पर्धा को अर्न व्हाइल लर्न के आधार पर आयोजित किया गया ताकि छात्राओं की छिपी प्रतिभाओं को निखारा जा सके। महिला प्रकोष्ठ प्रभारी कोमल हुड्डा ने बताया कि मेहंदी प्रतिस्पर्धा में 13 छात्राओं ने भाग लिया। इसमें वंशिका बीकॉम द्वितीय वर्ष ने प्रथम, तनिषा बीकॉम द्वितीय वर्ष ने द्वितीय व दिव्या, बीकॉम द्वितीय वर्ष व गुंजन बीए प्रथम वर्ष ने तृतीय स्थान हासिल किया। सुजाता वर्मा, डा. मंजीत व डा. भारती ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। ज्योति राणा, ज्योति शर्मा, पूनम, प्रीति के सहयोग से हरियाली तीज के उत्सव का आयोजन धूमधाम से संपन्न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन



त्राएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed