बहादुरगढ़। दिल्ली हॉस्पिटल एंड नर्सिंग होम के सेमिनार हॉल में एक विशेष स्वास्थ्य परिचर्चा में सेवानिवृत्त शिक्षकों की उल्लेखनीय सहभागिता रही। डॉक्टरों ने संतुलित आहार, नियमित दिनचर्या, पर्याप्त नींद और तनाव-नियंत्रण को स्वस्थ जीवन का आधार बताया। इसके अलावा फास्ट फूड और जंक फूड से परहेज करने की सलाह दी।
कार्यक्रम संयोजक व सामाजिक कार्यकर्ता सत्येंद्र दहिया ने जानकारी दी कि परिचर्चा का आयोजन सेवानिवृत्त जिला शिक्षा अधिकारी मदन चोपड़ा के मार्गदर्शन और विभिन्न सामाजिक संगठनों के सहयोग से किया गया। लगभग 70 सेवानिवृत्त शिक्षक व प्राचार्य उपस्थित रहे। इस दौरान निदेशक डॉ. श्रवण बंसल, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. राजरानी बंसल, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. राकेश कुमार, यातायात प्रबंधक निरीक्षक सतीश कुमार, ह्यूमन राइट्स कार्यकर्ता संजीव शर्मा, चंद्रभान मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष सत्यपाल सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद