फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Teach self-defense skills to children

Jhajjar-Bahadurgarh News: बच्चों को सिखाए आत्मरक्षा के गुर

Mon, 20 May 2024 05:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Mon, 20 May 2024 05:00 AM IST
विज्ञापन
Teach self-defense skills to children
-फोटो 59 : बच्चों को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण देते हुए प्रशिक्षक।
बहादुरगढ़। सनातनी रक्षा दल द्वारा रविवार को परनाला रोड पर स्थित निजी स्कूल मेंं आत्मरक्षा कैंप का आयोजन किया गया। प्रशिक्षक जयदेव और राकेश शर्मा ने अपहरण व चाकू से हमला होने पर बचाव के गुर बच्चों, महिलाओं को सिखाए।
विज्ञापन

रक्षा दल अध्यक्ष नगेंद्र लाकड़ा, प्रवक्ता अश्वनी कुमार बराही ने सनातन धर्म सनातन संस्कृति के विषय में अवगत कराया और तत्कालीन परिस्थितियों में सेल्फ डिफेंस क्यों आवयश्यक हैं इसके बारे में बताया। हम अपने बच्चों, परिवार, समाज, राष्ट्र के लिए भी आत्मरक्षा में पारंगत होकर सेवा कर सकते है। नरेश राठी ने बच्चों और अभिभावकों से निवेदन किया कि अपने आसपास की संदिग्ध गतिविधियों को नजरंदाज नहीं करें जरूरत होने पर बचाव एवं समाज व पुलिस प्रशासन को अवगत कराएं। अश्वनी कुमार बराही ने बताया कि हमारा प्रयास है कि हमारी भविष्य की धरोहर सुरक्षित रहे। हमारे समाज को जागरुक होकर सनातन संस्कृति को और अधिक सुदृढ़ बनाने का प्रयास निरंतर होना चाहिए। रोटी, बेटी की अस्मिता गऊ रक्षा, जल, पेड़ का संरक्षण प्रत्येक भारतीय का कर्तव्य है। कर्तव्यनिष्ठ होकर आत्मरक्षा में निपुण होकर अन्य के भी काम आना चाहिए तभी हम सबल सुरक्षित वृहद राष्ट्र का निर्माण में सहयोग कर पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed