फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Tanishka Sharma scored 20 runs and took a catch in the T20I.

Jhajjar-Bahadurgarh News: टी-20 में तनिष्का शर्मा ने बनाए 20 रन और एक कैच पकड़ा

Tue, 28 Oct 2025 02:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Tue, 28 Oct 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
Tanishka Sharma scored 20 runs and took a catch in the T20I.
27jjrp13- झज्जर। तनिष्का शर्मा
झज्जर। महिला अंडर-19 टी-20 ट्राॅफी मैच में हरियाणा ने चंडीगढ़ की टीम पर छह विकेट से जीत दर्ज की है। बहादुरगढ़ निवासी तनिष्का शर्मा ने कप्तानी करते हुए 20 रन बनाए। रेलवे स्टेडियम भुवनेश्वर में हरियाणा और चंडीगढ़ के बीच क्रिकेट मैच खेला गया। चंडीगढ़ की टीम ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

पहले बल्लेबाजी करते हुए चंडीगढ़ की टीम 20 ओवर में 77 रन पर ऑलआउट हो गई। इस दौरान बल्लेबाजी में स्मायरा ठाकुर ने नाबाद 15 रन बनाए। वहीं, गेंदबाजी में गौरिका यादव ने चार विकेट हासिल किए। इसके अलावा कप्तान तनिष्का शर्मा ने एक कैच पकड़ा।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करते हुए हरियाणा की टीम ने 16.2 ओवर में चार विकेट पर 79 रन बनाकर जीत दर्ज कर ली। इस दौरान बल्लेबाजी में अंशिका सिंह ने नाबाद 28 रन और कप्तान तनिष्का शर्मा ने तीन चौकों की मदद से 20 रन बनाए। वहीं, गेंदबाजी में तरूणिका ने दो विकेट हासिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणा ने अब तक दो मैचों में से एक में जीत दर्ज की है। रविवार को हरियाणा का मैच विदर्भ के साथ हुआ था जिसमें विदर्भ की टीम ने सात विकेट से जीत दर्ज की थी। हरियाणा का अगला मैच 29 अक्तूबर को बड़ौदा की टीम के साथ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed