फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Tandahedi's Lakshya had a great performance in the Mahindra Cup

Jhajjar-Bahadurgarh News: टांडाहेडी के लक्ष्य का महेंद्रा कप में रहा शानदार प्रदर्शन

Fri, 12 Jun 2026 04:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Fri, 12 Jun 2026 04:38 AM IST
विज्ञापन
Tandahedi's Lakshya had a great performance in the Mahindra Cup
11jjrp12- झज्जर। लक्ष्य दलाल
झज्जर। जिले के गांव टांडाहेडी निवासी लक्ष्य दलाल का महेंद्रा कप में शानदार प्रदर्शन रहा है। अब तक खेले गए मैचों में लक्ष्य दलाल सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। इसके साथ ही टी-20 मैच में उच्चतम स्कोर बनाने का रिकॉर्ड भी लक्ष्य दलाल ने अपने नाम किया है।
विज्ञापन

हरियाणा क्रिकेट एसोसिएशन की तरफ से रोहतक चौधरी बंसीलाल क्रिकेट स्टेडियम लाहली और गुरुग्राम के सुल्तानपुर में स्थित गुरुग्राम क्रिकेट ग्राउंड में महेंद्रा कप आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में अलग-अलग जिलों के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इस प्रतियोगिता के दौरान मल्टी-डे व टी-20 मैचों का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में कुल छह टीमें हैं। लक्ष्य दलाल ने अब तक खेले गए मैचों में कुल 763 रन बनाए हैं। इसमें मल्टी-डे मैचों में 421 रन और टी-20 मैचों में 342 रन शामिल हैं। लक्ष्य दलाल ने मल्टी-डे मैचोंं में दो शतक व दो अर्धशतक लगाए हैं। साथ ही टी-20 मैचोंं में दो शतक लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लक्ष्य दलाल टॉप ऑर्डर बल्लेबाज के रूप में टीम में शामिल हैं। लक्ष्य दलाल अब तक बीसीसीआई की तरफ से आयोजित होने वाली रणजी ट्रॉफी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी व विजय हजारे ट्रॉफी में हरियाणा की टीम से खेल चुके हैं। लक्ष्य दलाल हरियाणा क्रिकेट एसोसिएशन की तरफ से आयोजित की जाने वाली पटौदी ट्रॉफी में झज्जर की टीम से खेलते हैं।

पिछली बार लक्ष्य दलाल ने झज्जर टीम की कप्तानी भी की थी। इसके साथ ही लक्ष्य दलाल आगामी होने वाली प्रतियोगिताओं के लिए अभ्यास कर रहे हैं। लक्ष्य दलाल का शुरुआत से ही क्रिकेट खेलने का सपना रहा है जिसको उन्होंने पूरा किया है। कोच अश्वनी कुमार के मार्गदर्शन में इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed