फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   sunday is fun day in berry

राहगीरी : अपनी राहें -अपनी आजादी : बेरी में संडे बना फनडे

Sun, 28 Jul 2019 11:18 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jul 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
sunday is fun day in berry
कार्यक्रम प्रस्तुत करते कलाकार - फोटो : Jhjhar
प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल की पहल पर प्रदेश भर में शुरू किए गए राहगीरी कार्यक्रम का बेरी में पहली बार शहर के शिव चौक पर आयोजन किया गया और रविवार की सुबह को खुशनुमा माहौल में बदल दिया। उपायुक्त संजय जून व एसडीएम राहुल नरवाल की उपस्थिति में शहरवासियों ने खेल, मनोरंजक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भरपूर आनंद लिया। उपायुक्त संजय जून भी आमजन के साथ खेल कार्यक्रमों में भागीदार बने और युवा शक्ति को सकारात्मक ऊर्जा के साथ आगे बढ़ने का प्रेरक संदेश दिया। राहगीरी : मिल के रहो खुल के जियो, अपनी राहें-अपनी आजादी के थीम पर आधारित इवेंट का बेरी शहर में रविवार की पहली बार सफल आयोजन हुआ। शहरवासियों ने प्रशासन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में उपायुक्त संजय जून, एसडीएम बेरी राहुल नरवाल, डीएसपी नरेश कुमार, अशोक कुमार, रमेश गुलिया ,तहसीलदार सुदेश मेहरा, बीडीपीओ राजपाल, डीआईपीआरओ सतीश कुमार, जिला खेल अधिकारी सत्यदेव मलिक सहित बड़ी संख्या में विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों व विशिष्टजनों ने भागीदारी की।
विज्ञापन

डीसी ने किया पौधरोपण, आमजन को वितरित किए दो हजार पौधे: उपायुक्त संजय जून व अन्य अधिकारियों ने पुलिस चौकी प्रांगण में पौधे रोपित करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। जिला वन विभाग की ओर से राहगीरी कार्यक्रम में भागीदार बने लोगों को लगभग दो हजार पौधे निशुल्क वितरित किए। उपायुक्त ने कहा कि पौधा रोपित करने के साथ-साथ इसकी देखभाल करना भी जरूरी है।
विज्ञापन

साइकि लिस्ट भी बने राहगीरी में भागीदार : राहगीरी कार्यक्रम में बेरी साइक्लिंग क्लब और इको राइडर साइकिलिंग क्लब रोहतक भी भागीदार बनें और आमजन को सेहतमंद रहने के लिए साइकिलिंग के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि साइकिलिंग के दो मुख्य लाभ हैं एक तो सेहत अच्छी रहेगी दूसरा देश की उर्जा संरक्षित होगी। साइकिलिंग में काफी लोगों ने रूचि दिखाई। एसडीएम राहुल नरवाल ने साइकिलिंग यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणवी सांग व नृत्य पर झूमा बेरी: राहगीरी कार्यक्रम में प्रसिद्घ मिमिक्री कलाकार अमित वर्मा, लोक गायक अजय शर्मा, मुकेश, विनय ढाका, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बेरी, शिशु मंदिर स्कूल बेरी, लकड़िया पब्लिक स्कूल सहित कार्यक्रम विभिन्न स्कूली बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देते हुए समां बांध दिया। राहगीरी कार्यक्रम में मंच संचालन लेखाकार एसएन कौशिक ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed