फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   SUCI workers demonstrated

Jhajjar-Bahadurgarh News: एसयूसीआई के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

Fri, 12 Jul 2024 06:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Fri, 12 Jul 2024 06:41 AM IST
विज्ञापन
SUCI workers demonstrated
झज्जर। रेवाड़ी बाईपास पर क्रांतिकारी पार्टी एसयूसीआई (कम्युनिस्ट) के कार्यकर्ताओं तथा समर्थकों ने बढ़ती महंगाई के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ नारे लगाए। सभी ने बढ़ती महंगाई पर अंकुश लगाने की मांग की है। इस अवसर पर जिला कमेटी सदस्य ओमबीर सिंह ने बताया कि बीजेपी सरकार खुद महंगाई बढ़ा रही है। खाने-पीने तथा जरूरत की हर वस्तु पर जीएसटी लगा रखा है।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने कहा कि दालों के रेट आसमान छू रहे हैं। टमाटर, प्याज जैसी सब्जियां के भाव भी हर दिन बढ़ते जा रहे हैं। थैलियों में गेहूं का आटा भी 33 से 35 रुपये प्रति किलो मिल रहा है। एक पखवाड़े पहले दूध के रेट भी कंपनियों ने 3-4 रुपये प्रति लीटर बढ़ाए थे। लोकल कमेटी सदस्य सतपाल सिंह सभ्रवाल ने बताया कि आज हर हाथ में मोबाइल फोन है, कंपनियों ने मोबाइल डाटा के रेट भी लगभग 25-30 परसेंट बढ़ा दिए हैं। लगभग मूलभूत आवश्यकता बनी बिजली पर भी 47 पैसे प्रति यूनिट फ्यूल सरचार्ज लगा कर इसे और अधिक महंगा कर दिया है। लोकल कमेटी सदस्य संसार सुरहेती ने कहा कि नो डिटेंशन पॉलिसी के तहत सरकारी स्कूलों में पढ़ाई खत्म कर दी गई है और प्राइवेट स्कूल हर साल ट्यूशन फीस तथा फण्ड्स, ट्रांसपोर्ट चार्जेज, ड्रेस, बैल्ट, किताब कापियों, बैग तथा जूतों आदि के दाम बढ़ा रहे हैं। लोकल कमेटी सदस्य किशन छबीली ने कहा कि इलाज भी आम आदमी के बूते से बाहर हो गया है। सरकारी अस्पतालों में डॉक्टर बहुत महंगी दवाइयां लिख देते हैं जो हस्पतालों में उपलब्ध नहीं हैं और यदि प्राइवेट के पास जाएं तो उन डॉक्टरों की फीस बहुत ज्यादा है। प्रदर्शन में ओमबीर सिंह, सतपाल सभ्रवाल, संसार सुरहेती, प्रवीण शेखूपुर, किशन छबीली, जोगेंद्र सिंह सैनी, मेनपाल मिस्त्री, रवि रईया तथा विनोद गोरखपुर ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed