{"_id":"586feb0b4f1c1b3b3d15875d","slug":"student-killed-in-suspicious-circumstances-said-hinge-bhadurgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदा लगा संदिग्ध परिस्थितियों में छात्रा ने दी जान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फंदा लगा संदिग्ध परिस्थितियों में छात्रा ने दी जान
ब्यूरो/अमर उजाला बहादुरगढ़
Updated Sat, 07 Jan 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। नजफगढ़ रोड स्थित बैंक कालोनी निवासी एक छात्रा ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल में रखवाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बैंक कोलानी निवासी रामनाथ सेक्टर-17 स्थित फुटवीयर पार्क में काम करते हैं। उनकी बेटी दीपिका (12) ने शुक्रवार की देर शाम अज्ञात कारणों के चलते फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना उस वक्त हुई जब घर में कोई नहीं था। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की देर दीपिका के पिता और मां किसी काम से बाजार में गए हुए थे। कुछ देर बाद जब वे घर लौटे तो दीपिका का शव फंदे पर लटक रहा था। परिजनों ने देखा तो उनके होश उड़ गए। बेहद ही जल्दी से उन्होंने दीपिका को फंदे से उतारा और बहादुरगढ़ के एक निजी अस्पताल में ले गए। यहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव अपने कब्जे में लिया और कार्यवाही शुरू कर दी। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल में रखवाया गया है। दीपिका दिल्ली रोड स्थित एक स्कूल में छठी कक्षा की छात्रा थी। मौत के असल कारणाें का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।