{"_id":"6500b90d2efea331b908f114","slug":"status-of-development-work-informed-on-gram-darshan-portal-jhjhar-news-c-195-1-sroh1002-3457-2023-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: ग्राम दर्शन पोर्टल पर बताए विकास कार्य का हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: ग्राम दर्शन पोर्टल पर बताए विकास कार्य का हाल
Wed, 13 Sep 2023 12:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Wed, 13 Sep 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। डीसी शक्ति सिंह ने कहा कि ग्रामीण परिवेश में रहने वाले नागरिक अब सरकार को विकास कार्यों संबंधी मांग, शिकायत और सुझाव सीधे ऑनलाइन माध्यम से दे सकते हैं। डीसी ने गांव में होने वाले विकास कार्य आदि विकास कार्यों की जानकारी ग्रामीण दर्शन पोर्टल के जरिए प्रशासन तक पहुंचान की अपील ग्रामीणों से की है।इन पोर्टल शुरू किया गया है।
डीसी ने बताया कि ग्राम दर्शन पोर्टल सरकार की एक व्यापक, सहभागी, पारदर्शी और जवाबदेह पहल है। इसका उद्देश्य निर्वाचित प्रतिनिधियों, सरकार और ग्रामीण निवासियों के बीच संबंध स्थापित करना है। यह पोर्टल ग्रामीणों को अपनी मांग, शिकायत व सुझाव देने का एक सुविधाजनक एवं सरल माध्यम है। उन्होंने बताया कि इस पोर्टल पर ग्रामीणों द्वारा दिए गए सुझावों के आधार पर भविष्य की विकास योजनाओं का खाका तैयार किया जाएगा। ग्राम दर्शन पोर्टल पर कोई भी व्यक्ति केवल अपने स्थायी निवास के गांव (जो परिवार पहचान पत्र में दर्ज हो के संबंध में शिकायत दर्ज कर सकता है। ग्रामीणों द्वारा दिया गया सुझाव और मांग सीधे सरपंच, पंचायत समिति सदस्य, जिला परिषद सदस्य, विधायक और सांसद को दिखाई देंगे। सभी जनप्रतिनिधियों को उनके अधिकार क्षेत्र के ही सुझाव डैशबोर्ड पर दिखाई देंगे, जिन्हें संबंधित जनप्रतिनिधि संस्तुति के साथ आगे बढ़ा सकेंगे। उन्होंने बताया कि पोर्टल पर सुझाव, शिकायत दर्ज कराने के साथ ही एक आईडी जनरेट होगी जो संबंधित आवेदक को एसएमएस के माध्यम से मिलेगी। इसके साथ ही आवेदक को समय समय पर सुझाव, शिकायत पर हुई कार्रवाई की अपडेट सूचना एसएमएस के माध्यम से मिलती रहेगी।