फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Special surgical campaign will be organized under Ayushman Bharat Scheme: CMO

आयुष्मान भारत योजना के तहत विशेष शल्य चिकित्सा अभियान का होगा आयोजन : सीएमओ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Nov 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
Special surgical campaign will be organized under Ayushman Bharat Scheme: CMO
11jjrp03- सिविल अस्पताल में बैठक को संबो​धित करती सीएमओ डॉ. जयमाला। स्रोत-स्वास्थ्य विभाग - फोटो : जिला अस्पताल में मंगलवार को दवा के लिए लगी लाइन।
झज्जर/बहादुरगढ़। आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 17 से 22 नवंबर तक झज्जर में विशेष शल्य चिकित्सा अभियान चलाया जाएगा। इसमें सरकार की तरफ से आरक्षित पैकेज एवं प्रक्रियाओं के अंतर्गत सभी शल्य चिकित्सा (सर्जरी) केवल सरकारी अस्पतालों में ही की जाएंगी, जैसा सरकार ने निर्धारित किया है।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल झज्जर एवं बहादुरगढ़ में बैठकों की अध्यक्षता सिविल सर्जन डॉ. जयमाला ने की। बैठक में प्रधान चिकित्सा अधिकारी, मेडिकल सुप्रीटेंडेंट, जिला नोडल अधिकारी आयुष्मान भारत झज्जर, सभी विशेषज्ञ चिकित्सक (जनरल सर्जन, ईएनटी, नेत्र रोग विशेषज्ञ, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ) सहित अर्बन नोडल अधिकारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

चिकित्सकों को सर्जरी के लक्ष्य भी निर्धारित
बैठक में सिविल सर्जन डॉ. जयमाला ने सभी अधिकारियों एवं चिकित्सकों को अभियान के अंतर्गत आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए ताकि अधिक से अधिक आयुष्मान लाभार्थियों को गुणवत्तापूर्ण एवं निशुल्क चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें। इस दौरान सभी विशेषज्ञ चिकित्सकों को सर्जरी के लक्ष्य भी निर्धारित किए गए। अभियान के अंतर्गत कूल्हा प्रत्यारोपण, घुटना प्रत्यारोपण बच्चेदानी का ऑपरेशन, मोतियाबिंद, हर्निया की सर्जरी नागरिक अस्पताल झज्जर एवं सिविल अस्पताल बहादुरगढ़ में की जाएंगी। कार्यक्रम की नोडल अधिकारी उप सिविल सर्जन डॉ. सुनीता तंवर हैं। इस अवसर पर नागरिक अस्पताल बहादुरगढ़ की पीएमओ डॉ. मंजू कादयान, नागरिक अस्पताल झज्जर के एसएमओ डॉ. अजय सिंगला, उप अधीक्षक डॉ. यशपाल मोमिया, नेत्र विशेषज्ञ डॉ. मीनू उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed