{"_id":"66ba89d6ac8312afef0507a4","slug":"solution-day-limited-to-hearing-only-9-out-of-44-complaints-resolved-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-112796-2024-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: सुनवाई तक सिमटा समाधान दिवस, 44 शिकायतों में सिर्फ 9 का समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: सुनवाई तक सिमटा समाधान दिवस, 44 शिकायतों में सिर्फ 9 का समाधान
विज्ञापन
झज्जर। आमजन की त्वरित सुनवाई के लिए शुरू किए गए समाधान शिविर केवल सुनवाई तक सिमटता जा रहा है। शिविर में आने वाली शिकायतों के समाधान के लिए संबंधित विभागों के पास भेज दिया जाता है, जो लंबे समय तक लंबित पड़ी रहती हैं। सोमवार को आयोजित समाधान शिविर में 44 शिकायतें आईं जिसमें से केवल 9 का ही समाधान हो सका। 35 शिकायतों को संबंधित विभागों के अधिकारियों के पास भेजकर पीड़ितों को समाधान के लिए समय दे दिया गया।
हालांकि कई शिकायतें तो ऐसी भी आई, जिनको रखे हुए 18 दिन बीत चुके हैं, लेकिन समाधान अब तक नहीं हुआ है। शिविर में आने वाले लोग अपनी समस्याओं को लेकर बार-बार चक्कर काट रहे हैं। सोमवार काे एसडीएम रविंद्र यादव ने लोगों की समस्याओं को सुना। शिविर में कुल 44 शिकायतें आई, जिसके बाद 9 शिकायतों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया और बाकियों का जल्द समाधान करने के लिए संबंधित विभाग को कहा गया।
एक साल से काट रहा पेंशन के लिए चक्कर
मैं 2009 से लाडली पेंशन ले रहा था। 2021 में उसकी आयु 60 साल हो गई, जिसके बाद संबंधित विभाग ने उसकी पेंशन को बंद कर दिया। पिछले एक साल से मैं दफ्तराें के चक्कर काट रहा हूं। मुझे पेंशन नहीं मिल रही। अफसरों से पूछने पर बोल दिया जाता है कि आपकी पेंशन बनी हुई है। जल्द आ जाएगी, लेकिन अभी तक नहीं मिली हैं।
विज्ञापन
राजकपूर, सुर्खपुर गांव
रिकार्ड नहीं हो रही सही
26 जुलाई को उसने राजस्व रिकार्ड में जमाबंदी व इंतकाल में हिस्से सही दर्ज न होने की शिकायत दी थी, लेकिन आज तक समाधान नहीं हुआ है। प्रशासन की तरफ से एक माह का समय दिया गया है। अब 18 दिन बीत चुके हैं, लेकिन कुछ कार्रवाई नहीं हो रही। वह आज प्रॉपर्टी आईडी में नाम गलत दर्ज होने की शिकायत लेकर आया था, उसे ठीक कर दिया गया है।
प्रवीण सैनी, निवासी वार्ड नंबर-13, झज्जर
परिवार पहचान पत्र में मेरी आय 5 लाख दिखा दी है, परिवार में केवल 3 सदस्य हैं। मैं और पत्नी बुढ़ापा पेंशन लेते हैं। मेरा लड़का बेरोजगार है। अधिकारियों ने कल घर आकर जांच करने के बाद आय को ठीक करने का आश्वासन दिया हैं।
मानसिंह, निवासी झज्जर
किस विभाग से संबंधित कितनी शिकायत आई
समाधान शिविर में सबसे ज्यादा इंतकाल व फर्द की 11, परिवार पहचान पत्र 10, पेंशन की 7, पुलिस से संबंधित 4, प्रॉपर्टी आईडी से संबंधित 3, जलभराव को लेकर 3, पीएम सम्मान निधि एक, बिजली विभाग, पीएम आवास योजना, राशन कार्ड, गेहूं फसल मुआवजा, बेरी में महिला कॉलेज के लिए एक-एक शिकायतें आई।