फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Solomon's invasion of sweets during the festive season, for pieces of Patisa Snoki

Jhajjar-Bahadurgarh News: त्योहारी सीजन में मिठाइयों की दुकानों पर छापे, पतीसा बर्फी के सैंपल लिए

Fri, 17 Oct 2025 02:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Fri, 17 Oct 2025 02:38 AM IST
विज्ञापन
Solomon's invasion of sweets during the festive season, for pieces of Patisa Snoki
-फोटो 66 : मिठाई की दुकान पर सैंपल लेने के बाद कागजी कार्रवाई करते अधिकारी। स्रोत विभाग - फोटो : samvad
बहादुरगढ़। त्योहारी सीजन में मिठाइयों की दुकानों पर छापेमार कार्रवाई लगातार जारी है। वीरवार को इस क्रम में सीएम फ्लाइंग और फूड सेफ्टी टीम ने शहर में तीन दुकानों से 7 सैंपल लिए गए। इन्हें जांच के लिए लैब में भेजा गया है। टीम में एफएसओ डॉ. राजेश वर्मा और रोहतक से सीएम फ्लाइंग के अधिकारी शामिल रहे। टीम के अनुसार इनकी रिपोर्ट लगभग 15 दिनों में आएगी, जिसके बाद नियमों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


एफएसओ राजेश वर्मा ने बताया कि त्योहारों में मिलावटी खाद्य पदार्थों पर सख्त निगरानी रखी जा रही है ताकि लोगों के स्वास्थ्य के साथ किसी तरह की खिलवाड़ न हो सके। कार्रवाई के दौरान टीम ने झज्जर रोड पर सब्जी मंडी के नजदीक भगवान स्वीट्स, नूना माजरा गांव में स्थित जयभगवान बर्फी भंडार पर निरीक्षण किया। यहां से टीम ने रसगुल्ले और बर्फी के सैंपल लिए। भीम जी बीकानेर मिष्ठान भंडार झज्जर रोड बर्फी और पतीसा के सैंपल लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed