{"_id":"5e18cf5e8ebc3e87be2cfdb7","slug":"sieverage-line-bahadurgarh-news-rtk536663534","type":"story","status":"publish","title_hn":"छारा और मांडोठी गांव में डाली जाएगी सीवरेज और पेयजल लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छारा और मांडोठी गांव में डाली जाएगी सीवरेज और पेयजल लाइन
विज्ञापन
sieverage line
- फोटो : Bahadurgarh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जल्द ही छारा और मांडोठी गांव में नयी सीवरेज और पेयजल लाइन डाली जाएगी। इसके लिए जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की ओर से प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। छारा गांव में होने वाले कार्यों का एस्टीमेट बनाकर मुख्यालय को भेजा जा चुका है। जबकि मांडोठी गांव में होने वाले कार्य का एस्टीमेट तैयार किया जा रहा है। अगले महीने कार्यों के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
सरकार की ओर से पेयजल और सीवरेज लाइन की सुविधा अब ग्रामीण इलाकों में भी दी जाने की योजना है। इसके तहत बहादुरगढ़ के दो गांवों छारा और मांडोठी में सीवरेज और पेयजल लाइन डाली जाएगी। साथ ही दोनों स्थानों पर एसटीपी भी बनाए जाएंगे। छारा गांव में डाली जाने वाली सीवेज और पेयजल लाइन के लिए विभाग की ओर से 7 करोड़ 80 लाख का एस्टीमेट बनाकर मुख्यालय को भेजा जा चुका है। मांडोठी गांव एस्टीमेट भी बनाया जा रहा है। संभावना है कि दोनों गांवों में होने वाले कार्यों के लिए अगले महीने टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके बाद जल्द ही कार्य शुरू किए जाएंगे। जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार दोनों गांवों में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) के लिए जमीनों को चिन्हित कर लिया गया है। छारा गांव में जहां पीएचसी के पीछे सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट बनाया जाएगा। यहां पर करीब 5 एकड़ में एसटीपी बनाया जाएगा।
10 हजार से अधिक जनसंख्या वाले गांवों में डाली जानी है पाइप लाइन
सरकार की ओर से यह योजना उन गांवों में दी गई है जिनकी संख्या 10 हजार से अधिक है। बहादुरगढ़ के मांडोठी और छारा गांवों की जनसंख्या 10 हजार से अधिक है। इसलिए यहां पर पानी और सीवेज की सप्लाई लाइन डाली जानी है। इसके लिए कागजों में कार्य शुरू हो गया है। धरातल पर कार्य शुरू होने में करीब डेढ़ महीने का समय लगेगा।
विज्ञापन
क्या कहते हैं अधिकारी
जन स्वास्थ्य विभाग के एसडीओ अनिल रोहिल्ला ने बताया कि मांडोठी और छारा गांव में पानी और सीवरेज लाइन डाली जाएगी। साथ ही एसटीपी भी बनाए जाएंगे। दोनों गांवों में एसटीपी के लिए जगह चिह्नित कर ली गई है। अगले महीने टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी। इसके बाद कार्य शुरू किया जाएगा।