फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Shri Rama Bharati School wins national group song competition.

Jhajjar-Bahadurgarh News: श्री रामा भारती स्कूल ने जीती राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता

Sun, 30 Aug 2026 04:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 30 Aug 2026 04:46 PM IST
विज्ञापन
Shri Rama Bharati School wins national group song competition.
फोटो-59: पुरस्कार ग्रहण करती विजेता टीम। स्रोत परिषद
बहादुरगढ़। भारत विकास परिषद विवेकानंद शाखा की ओर से रविवार को सेंट स्टीफन इंडियन स्कूल में शाखा स्तरीय राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में श्री रामा भारती पब्लिक स्कूल, सैनिक नगर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। डीएवी पब्लिक स्कूल द्वितीय और पीडीएम पब्लिक स्कूल तृतीय स्थान पर रहे। वहीं सेंट स्टीफन इंडियन स्कूल, के.आर. मंगलम वर्ल्ड स्कूल और त्रिवेणी मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल को प्रोत्साहन पुरस्कार प्रदान किए गए।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दिल्ली नर्सिंग अस्पताल के निदेशक डॉ. श्रवण बंसल रहे। विशिष्ट अतिथि महालक्ष्मी ज्वेलर्स के निदेशक जय भगवान वर्मा और सेंट स्टीफन स्कूल के प्रबंधक राजेंद्र छिकारा रहे। अध्यक्षता भारत विकास परिषद के जिला समन्वयक सतीश शर्मा ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाखा सचिव नीरज गर्ग ने मंच संचालन किया। पूर्व अध्यक्ष सुनील बंसल ने परिषद की गतिविधियों और उद्देश्यों की जानकारी दी। निर्णायक मंडल में डॉ. रविंद्र राही, सुरेंद्र और रविंद्र कुमार शामिल रहे। कार्यक्रम में शाखा अध्यक्ष मुरारी लाल गोयल समेत परिषद के पदाधिकारी, स्कूल स्टाफ और अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed