फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Shot to avenge father's murder

Jhajjar-Bahadurgarh News: पिता की हत्या का बदला लेने के लिए चलाई गोली

Mon, 20 Jan 2025 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Mon, 20 Jan 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
Shot to avenge father's murder
बादली। छुड़ानी गांव में शनिवार की शाम युवक को गोली मारने के मामले में पुरानी रंजिश निकलकर सामने आई है।
विज्ञापन

पता चला है जिस युवक को गोली मारी गई है, उसने करीब 25 साल पहले आरोपी के पिता की हत्या की थी। तिहाड़ जेल से छूटकर बाहर आए बेटे ने ही बीती शाम युवक को गोलियां मारी थीं। गोली लगने से घायल युवक को गंभीर हालत में पीजीआईएमएस रोहतक रेफर किया गया है। छुड़ानी गांव में साल 2000 में महाबीर की हत्या कर दी गई थी। कोर्ट ने हत्या के मामले में महाबीर की पत्नी सुमन, गांव के हवा सिंह और रविदत्त को दोषी करार देते हुए 20 साल की सजा सुनाई थी। सजा काटकर तीनों जेल से रिहा हो गए हैं। सुमन जेल से छूटकर गांव नहीं लौटी, जबकि हवा सिंह और रविदत्त कुछ समय पहले ही गांव लौटे हैं। जांच अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि महाबीर के बेटे अनूप ने ही शनिवार को फायरिंग की। अनूप पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह तिहाड़ जेल से बाहर आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed