फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Shops were open after the scheduled time, 4 shopkeepers cut invoices

तय समय के बाद खोली दुकानें, 4 दुकानदारों के काटे चालान

Sun, 30 May 2021 01:07 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 30 May 2021 01:07 AM IST
विज्ञापन
Shops were open after the scheduled time, 4 shopkeepers cut invoices
बेरी। लॉकडाउन के नियमों का पालन नहीं करते हुए दुकानदार तय समय के बाद अपनी दुकानें खोल रहे हैं। शनिवार शाम को बेरी थाने की टीम ने बाजार में निकलकर 4 दुकानदारों के चालान काटे जो तय समय के बाद अपने प्रतिष्ठान खोले हुए थे। टीम ने मौके पर दुकानदारों को हिदायत दी है कि अगर फिर से प्रतिबंधित समय में दुकानें खुली पाई गई तो लॉकडाउन के नियम का पालन न करने का मुकदमा दर्ज किया जाएगा। इस दौरान अन्य दुकानदारों में हड़कंप मच गया और देखते ही देखते दुकानों के शटर गिरना शुरू हो गए।
विज्ञापन

एएसआई जयकरण ने बताया कि लॉकडाउन में सब्जी और परचून की दुकानें खुलने का समय शाम 6 बजे तक है। इसके बाद भी दुकानदार देर तक दुकानें खोले रहते हैं। इसके साथ ही दुकानदारों को चेतावनी भी दी गई कि अगर आगे नियम के विरुद्ध दुकानें खुली मिली तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। टीम में कांस्टेबल अनिल, बिजेंद्र, हैड कास्टेबल राजेश मौजूद रहे।
विज्ञापन

एएसआई जयकरण ने बताया कि पुलिस को शिकायत मिल रही थी कि बेरी बाजार में दुकानदार तय समय के बाद अपनी दुकानों को खोले रहते है। उसको लेकर शनिवार को कार्रवाई की गई। 4 दुकानदारों के 500-500 के चालान काटे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed