{"_id":"695190a029ac7e955509e6fe","slug":"shooting-world-champion-suruchi-was-honored-by-being-presented-with-a-turban-bahadurgarh-news-c-195-1-jjr1004-130010-2025-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: शूटिंग विश्व विजेता सुरुचि को पगड़ी बांधकर किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: शूटिंग विश्व विजेता सुरुचि को पगड़ी बांधकर किया सम्मानित
विज्ञापन
28jjrp16- सासरौली गांव में खिलाड़ी सुरुचि फौगाट को सम्मानित करते आयोजक। स्रोत-आयोजक
साल्हावास। समग्र विकास योजना के तहत क्षेत्र के गांव सासरौली में शूटिंग खिलाड़ी सुरुचि फोगाट सहित व्यक्तित्व विकास योजना की परीक्षा देने वाले किशोरों और युवाओं को उनके ग्रेड के अनुसार सम्मानित किया गया।
सुरुचि सिंह फोगाट के 10 मीटर एयर पिस्टल शूटिंग में विश्व कप विजेता बनने के बाद गांव में लौटने पर 51 हजार रुपये की राशि और पगड़ी बांधकर सम्मानित किया गया। सुरुचि के पिता इंद्र सिंह फोगाट, माता सुदेश, कोच सुरेश को भी 1100-1100 रुपये की सम्मान राशि दी गई।
व्यक्तित्व विकास योजना की परीक्षा देने वाले ए ग्रेड के दस किशोरों व युवाओं को दस-दस हजार रुपये, बी ग्रेड के दस युवाओं को 5 हजार और सी ग्रेड के पांच युवाओं को 3,500 प्रति विद्यार्थी सम्मान राशि के साथ सम्मानित किए गया। साथ के साथ हर विद्यार्थी को एक पत्र दिया गया जिसमें उनके लिए आगे के आवश्यक कर्तव्य बताए गए।
विज्ञापन
यह कार्यक्रम डीघरामा मेमोरियल समग्र विकास केंद्र के संचालक रिटायर्ड कर्नल हरभज गुर के सौजन्य से करवाया गया। इस अवसर पर वकील सुरेंद्र सिंह, बिरोहड 12 के प्रधान कपूर सिंह, सरपंच सीमा देवी, अनिल सासरौली, जयप्रकाश सहरावत, कुलदीप सिंह, प्रदीप गुर उपस्थित रहे।