{"_id":"661e7b544ba3400dc20cf80c","slug":"shaurya-arora-of-bahadurgarh-achieved-14th-rank-in-upsc-2024-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"UPSC: हरियाणाा के शौर्य ने हासिल की 14वीं रैंक, पिता के चार प्रयास रहे थे असफसल, अब बेटे ने किया सपना पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UPSC: हरियाणाा के शौर्य ने हासिल की 14वीं रैंक, पिता के चार प्रयास रहे थे असफसल, अब बेटे ने किया सपना पूरा
Tue, 16 Apr 2024 06:52 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Tue, 16 Apr 2024 06:52 PM IST
सार
शौर्य अरोड़ा की सफलता पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। परिवार में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
शौर्य अरोड़ा को मिठाई खिलाते हुए परिजन।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा में हरियाणा के बहादुरगढ़ के शौर्य अरोड़ा ने 14वीं रैंक हासिल कर हरियाणा का मान बढ़ाया है। 24 वर्षीय शौर्य के पिता ने भी आईएएस बनने का सपना देखा था, लेकिन सफल नहीं हो पाए थे। पिता के मन में आईएएस न बन पाने की कसक ने ही शौर्य को सिविल सेवा के प्रति प्रेरित किया और उन्होंने पिता का सपना पूरा करने के लिए दिन रात मेहतन की।
विज्ञापन
बहादुरगढ़ के सेक्टर-6 निवासी शौर्य अरोड़ा ने बताया कि उनके पिता भूषण अरोड़ा ने भी संघ लोक सेवा आयोग की चार बार परीक्षा दी थी, लेकिन किसी में भी सफलता हाथ नहीं लगी। इसके बाद उन्होंने अपने पिता के सपने को पूरा करने की जिद ठानी और अब उसे हासिल कर लिया। पिता भूषण अरोड़ा, मां आरती अरोड़ा, दादा इंद्रजीत लाल व दादी शांति देवी पौते की इस उपलब्धि से बेहद खुश हैं। उन्होंने शौर्य को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया।
विज्ञापन
बिना कोचिंग 7-8 घंटे पढ़ाई कर पाई सफलता
शौर्य ने 10वीं और 12वीं की पढ़ाई बीवीएम (बाला विद्या मंदिर) स्कूल चेन्नई से की। 12वीं में 98.3 प्रतिशत अंक हासिल किए थे। मुंबई आईआईटी से बीटेक किया। शौर्य ने 2022-23 में यूपीएससी की परीक्षा दी थी, लेकिन सफलता नहीं मिली। दूसरे प्रयास में सफलता मिली। उनका ऑप्शनल विषय फिजिक्स रहा। शौर्य ने बताया उन्होंने कोई कोचिंग नहीं ली। केवल सेल्फ स्टडी पर ही फोकस किया। पढ़ाई 7 से 8 घंटे लगातार की।
विज्ञापन
मां और पिता रहे हैं सॉफ्टवेयर इंजीनियर
शौर्य के परिवार में बहन अंशू अरोड़ा मुंबई में आईआईटी में है। पिता भूषण अरोड़ा और मां आरती अरोड़ा पूर्व में आईटी सेक्टर में साफ्टवेयर इंजीनियर रहे हैं। फिलहाल माता और पिता दोनों घर पर ही रहते हैं। दादा इंद्रजीत लाल दिल्ली में सरकारी अध्यापक रहे हैं। जबकि दादी हरियाणा में सरकारी अध्यापक तैनात थी। अब सेवानिृवत्त हो चुके हैं।