{"_id":"69179495126bc157550b1da4","slug":"sewerage-pipeline-will-be-laid-in-the-colony-74-lakh-will-be-spent-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-128339-2025-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: कॉलोनी में डाली जाएगी सीवरेज की पाइप लाइन, 74 लाख होंगे खर्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: कॉलोनी में डाली जाएगी सीवरेज की पाइप लाइन, 74 लाख होंगे खर्च
विज्ञापन
14jjrp27- किला कालोनी में सीवरेज की लाइन पर मसाला डालता कर्मचारी। स्रोत-विभाग
झज्जर। शहर के अलग-अलग इलाकों में सीवरेज ओवरफ्लो के कारण गंदा पानी गलियों और सड़कों पर बहता रहता है। लोग परेशान हैं। अब इस समस्या से लोगों को निजात मिलेगी। पूरे प्रोजेक्ट पर 74 लाख रुपये खर्च होंगे।
शहर में लगभग 18 गलियों में जन स्वास्थ्य विभाग की तरफ से सीवरेज लाइन बिछाने का काम शुरू किया गया है। इन कॉलोनियों में सीवरेज लाइन मेन लाइन से नहीं जुड़ी थी। शहर में अलग-अलग काॅलोनियों में 18 गलियां हैं। इन काॅलोनियों में सीवरेज ओवरफ्लो की समस्या प्रतिदिन आ रही थी।
शहर के किला कॉलोनी, रहणिया कॉलोनी, रामलीला ग्राउंड के पास, एडवांटा अस्पताल के पास, राम नगर, सिलानी गेट सहित अन्य कॉलोनियों की गलियों में सीवरेज लाइन बिछाई जाएगी।
विज्ञापन
रहणिया कॉलोनी में यह सीवरेज लाइन बिछा दी गई है जबकि किला कॉलोनी में इसका काम शुक्रवार से शुरू कर दिया गया है। दो दिन तक यहां पर काम चलेगा। उसके बाद अन्य कॉलोनियों में भी काम शुरू कर दिया जाएगा। इससे लोगों को राहत मिलेगी। इसके अलावा कुछ जगहों पर मरम्मत का काम भी विभाग करेगा।
शहर का भेजा गया है प्रोजेक्ट
जन स्वास्थ्य विभाग की तरफ से शहर की पुरानी व खराब हो चुकी पाइप लाइनों को बदलने का प्रोजेक्ट तैयार कर मुख्यालय में मंजूरी के लिए भेजा हुआ है। इस पर लगभग 67 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जानी है। पिछले काफी समय से इस प्रोजेक्ट की डीपीआर बनाई जा रही थी जिसे तैयार कर अब मुख्यालय मंजूरी के लिए भेजा दिया है।
वर्जन
शहर की कई गलियां ऐसी हैं जहां सीवरेज की मेन लाइन लाइन से नहीं जुड़ी थी। इस कारण ओवरफ्लो की समस्या है। इसके लिए टेंडर लगाया गया था। अब वर्क ऑर्डर जारी कर काम शुरू करवा दिया गया है। इससे लोगों को राहत मिलेगी।
-दलबीर हुड्डा, एसडीओ, जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग, झज्जर