फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Senior citizens are the invaluable heritage of society: Krishna Gehlot

समाज की अमूल्य धरोहर है वरिष्ठ नागरिक : कृष्णा गहलावत

Mon, 27 Oct 2025 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Mon, 27 Oct 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
Senior citizens are the invaluable heritage of society: Krishna Gehlot
फोटो 37: सोनीपत के एथनिक इंडिया टूरिस्ट रिजॉर्ट, राई में आयोजित समारोह के दौरान वरिष्ठ नागरिकों - फोटो : लखनऊ-महमूदाबाद हाईवे पर उड़ती धूल।
सोनीपत। जीटी रोड स्थित एथनिक इंडिया टूरिस्ट रिजॉर्ट राई में विधायक कृष्णा गहलावत की ओर से वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानस्वरूप 200 कंबल वितरित कर उनके स्वस्थ जीवन की मंगल कामना की गई।
विज्ञापन

विधायक ने सम्मान समारोह को समाज की अमूल्य धरोहर अनुभव और संस्कारों के प्रतीक वरिष्ठ नागरिकों को समर्पित करते हुए कहा कि बुजुर्ग हमारे समाज की सबसे अनमोल पूंजी हैं। बुजुर्ग केवल उम्र से ही बड़े नहीं होते, बल्कि वे अपने अनुभव, ज्ञान और संस्कार से भी बड़े होते हैं। बुजुर्ग समाज और परिवार को मार्गदर्शन देते हैं, जिसके कारण परिवार, समाज और राष्ट्र को नई दिशा मिलती है।
विज्ञापन

आज हमारे घरों में जो खुशहाली है, वह हमारे बुजुर्गों के आशीर्वाद और परिश्रम की ही देन है। सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी परिवार से जुड़ा प्रत्येक व्यक्ति अपनी विरासत का कितना बड़ा सम्मान रखना है। मां-बाप का सम्मान जो करता है उसे भगवान सब कुछ देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत आत्मनिर्भर भारत के संकल्प में हमारी धरोहर हमारे बुजुर्गों का सम्मान हमें जल्दी ही लक्ष्य की और लेकर जाएगा। उन्होंने लोगों का आह्वान किया कि वह अधिक से अधिक स्वदेशी का इस्तेमाल करें और भारतीय बाजार भारतीय अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाएं। विधायक पवन खरखौदा ने कहा कि जिस घर में बुजुर्ग माता-पिता हंसते-खेलते हैं, उस परिवार से बढ़कर सुखी परिवार कोई नहीं होता।

इस दौरान विधायक निखिल मदान, मेयर राजीव जैन, जिला अध्यक्ष अशोक भारद्वाज, देवेंद्र कौशिक, वरिष्ठ भाजपा नेता माईराम कौशिक, हरियाणा गो सेवा आयोग के सदस्य राकेश मलिक, पूर्व जिला अध्यक्ष जसबीर दोदवा, तीर्थ राणा, नगरपालिका कुंडली चेयरपर्सन शिमला देवी व जयराम शर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed