{"_id":"6ad25f7ffdbb33c3cc08d46b","slug":"seminar-held-at-hau-on-world-food-day-bahadurgarh-news-c-203-1-sroh1011-131071-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: हकेंवि में विश्व खाद्य दिवस पर संगोष्ठी का हुआ आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: हकेंवि में विश्व खाद्य दिवस पर संगोष्ठी का हुआ आयोजन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के पोषण जीवविज्ञान विभाग की ओर से विश्व खाद्य दिवस पर प्रोबायोटिक्स एवं किण्वित खाद्य पदार्थ: आंतों के स्वास्थ्य, पोषण सुरक्षा और सतत खाद्य प्रणालियों का संवर्धन विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम विश्व खाद्य दिवस की थीम आज नवाचार, कल पोषण के अनुरूप आयोजित हुआ। इसका उद्देश्य पोषण, जनस्वास्थ्य और खाद्य सुरक्षा के क्षेत्र में वैज्ञानिक नवाचार एवं पारंपरिक खाद्य पद्धतियों की भूमिका पर चर्चा करना था। आयोजन कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार और समकुलपति प्रो. पवन कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में हुआ।
संगोष्ठी में केंद्रीय विश्वविद्यालय, जम्मू के प्राणी विज्ञान विभाग के प्रो. अशोक कुमार यादव ने देशज प्रोबायोटिक लैक्टोबैसिलस उपभेदों के माध्यम से कार्यात्मक खाद्य पदार्थों एवं स्वास्थ्यवर्धक न्यूट्रास्यूटिकल्स के विकास की संभावनाओं पर व्याख्यान दिया। गुजरात के कामधेनु विश्वविद्यालय के एसएमसी कॉलेज ऑफ डेयरी साइंस के डॉ. सुब्रत हाती ने दुग्ध किण्वन व दुग्ध प्रोटीन से जैवसक्रिय पेप्टाइड्स के उत्पादन में लैक्टिक एसिड बैक्टीरिया की भूमिका समझाई। विभागाध्यक्ष प्रो. उमेश कुमार व संकाय अधिष्ठाता प्रो. पवन कुमार मौर्य के अकादमिक नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
संगोष्ठी का संयोजन डॉ. अनीता कुमारी और डॉ. अश्वनी कुमार ने किया। विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों को प्रोबायोटिक्स, कार्यात्मक खाद्य पदार्थों और पोषण विज्ञान में नवीन शोध संभावनाओं से परिचित कराया।